ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Tuesday, May 30, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने तहसीलों पर किया प्रदर्शन

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
July 16, 2021
समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने तहसीलों पर किया प्रदर्शन
Share on FacebookShare on Twitter

बदायूं। पंचायत चुनाव समाप्त होने के बाद समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसके तहत शुक्रवार को पार्टी ने चुनाव में धांधली एवं अन्य समस्याओं लेकर कलक्ट्रेट और तहसील मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा गया। सभी तहसीलों में बड़ी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ताओं ने चेताया कि सपाइयों पर हो रहा जुल्म बन्द करें। इससे पहले सुबह से ही पुलिस की कड़ी चौकसी रही। जगह-जगह बैरियर लगाए गए।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर घर से निकले समाजवादी पार्टी के नेताओं भाजपा सरकार की नीतियों पर विरोध जताते हुए प्रदेश सरकार के विरूद्ध धरना प्रदर्शन किया। सहसवान में विधायक ओमकार सिंह यादव व नवाब सिंह, बिसौली में आशुतोष मौर्य व मनोहर सिंह, बिल्सी में विमल कृष्ण अग्रवाल, सिनोद शाक्य, उदयवीर शाक्य, किशोरीलाल की अगुवाई में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए तहसील पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश व केन्द्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। शुक्रवार सुबह जब गांधी नगर स्थित जिला कार्यालय पर पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्रित हुए। तब यहाँ भारी पुलिस बल पहुँच गया, प्रशासन ने विरोध-प्रदर्शन के लिए कलक्ट्रेट तक जाने की अनुमति नहीं दी, इसलिए जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय पर ही सरकार के खिलाफ धरना दिया। 

सपा कार्यालय पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में हाल ही हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में जिस प्रकार की गुंडागर्दी करके भाजपा नेताओं ने लोकतंत्र की हत्या की है उसको इतिहास में काले अक्षरों में लिखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि ब्लॉक प्रमुखी के नामांकन के दौरान पुलिस प्रशासन ने भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में जगह सपा प्रत्याशियों को जबरन रोका और उनके नामांकन पत्र फड़वाकर सैकड़ों ब्लॉकों में नामांकन नही होने दिया। इसके अतिरिक्त बढ़ती महंगाई, बिगड़ती कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, किसानों के ऊपर थोपे जा रहे काले कानून, महिलाओं से हो रहे दुर्व्यवहार, स्वास्थ सेवाओं की बदहाली, सपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी केस लगाकर उनका उत्पीड़न करने के विरोध में हम सभी ये प्रदर्शन कर रहे है। आने वाले समय मे जनता इस जनविरोधी सरकार को उखाड़ कर फेंकने का कार्य करेगी। प्रदर्शन में पार्टी के नेता धर्मेन्द्र यादव के सचिव विपिन यादव, अवधेश यादव, संतोष कश्यप, वैभव उपाध्याय, शशांक यादव, राजवीर सिंह आदि लोगों ने हिस्सा लिया।

ShareTweetShareSend
Previous Post

सिपाही ने काटी हाथ की नस, थानाध्यक्ष समेत कई पर लगाए गंभीर आरोप

Next Post

उझानी के शिव मंदिर में हजारों की चोरी

Related Posts

यूहीं ही नहीं हुई पूर्व सभासद सतेन्द्र गुप्ता की मौत
उझानी

यूहीं ही नहीं हुई पूर्व सभासद सतेन्द्र गुप्ता की मौत

1 day ago
कयास पस्त, भितरघाती हुए ढेर, लगातार चौथी बार चैयरमैन बनी पूनम अग्रवाल
उझानी

कयास पस्त, भितरघाती हुए ढेर, लगातार चौथी बार चैयरमैन बनी पूनम अग्रवाल

2 weeks ago
उझानी में फर्जी मतदान का आरोप, दरोगा से भिड़े रजनीश गुप्ता, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
उझानी

उझानी में फर्जी मतदान का आरोप, दरोगा से भिड़े रजनीश गुप्ता, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

3 weeks ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!