ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Friday, June 2, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

तेरस पर गंगा घाट पर उमड़े कांवरिए

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
August 9, 2018
तेरस पर गंगा घाट पर उमड़े कांवरिए
Share on FacebookShare on Twitter

कछला। सावन की तेरस कछला गंगाघाट पर जलाभिषेक के लिए कांवरियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बुधवार की शाम तक घाट पर कांवरिया शिविर में पैर रखने की जगह तक नहीं बची थी।

सावन के माह में तेरस तिथि को सावन की शिवरात्रि के रूप में भी जाना जाता है। आज की तिथि में भगवान शिव का दर्शन पूजन करने और उनका अभिषेक करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। श्रावण मास में प्रत्येक सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाता है लेकिन श्रावण मास की शिवरात्रि को भी विशेष पूजा अर्चना करके जलाभिषेक होता है। बुधवार शाम से ही घाट पर कांवरियों की भीड़ जमा हुई। कांवरियों के जत्थे झांकियों के साथ नाचते गाते और भगवान से अपने पापों के लिए क्षमा मांगते हुए आगे बढ़ रहे थे।

कांवड़ियों के पैरों में बंधे घुंघरू जब छन-छन की आवाज करते हैं तो राहगीरों की निगाहें बरबस ही उनकी ओर घूम जाती हैं। कई बेड़ों की कांवड़ भी आकर्षक रहीं। डीजे की धुन पर थिरकते नाचते गाते कांवरिये भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। कांवडिय़ों की टोलियों में बच्चे भी नजर आ रहे थे। केसरिया रंग के परिधान पहनकर कांवडिय़ों की टोलियां नाचती गाती चल रहीं थी। कांवडिय़ों की टोलियों के साथ नृत्य कलाकार भी चल रहे थे जो शिव महिमा के गीतों पर झूमते नजर आ रहे थे।

वहीं भोले की भक्ति का यह जुनून और जोश ही है जो शिव भक्तों को गंगा में बाढ़ का प्रभाव भी नहीं रोक पा रहा है। गंगा नदी खतरे के निशान से महज डेढ़ मीटर नीचे बह रही है। जिससे गंगा किनारे बसे गांवों के लोगों को खतरा और भी ज्यादा बढ़ गया है। कछला पर गंगा का गेज 163.65 निकलकर आया है। गंगा नदी में पिछले दिनों से तेजी से जलस्तर बढ़ रहा है। बुधवार को भी नरौरा, बिजनौर, हरिद्वार से तीन लाख 43 हजार 611 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है।

ShareTweetShareSend
Previous Post

ट्रेन की चपेट में आए विधायक आरके शर्मा प्रतिनिधि

Next Post

भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री का जोरदार स्वागत

Related Posts

गर्भवती को निजी क्लीनिक में ले गयी आशा वर्कर, माँ-बच्चे दोनों की मौत
कछला

गर्भवती को निजी क्लीनिक में ले गयी आशा वर्कर, माँ-बच्चे दोनों की मौत

2 months ago
आधी रात में जागा प्रशासन, दफनाने की बजाए गोवंश पर डाला रेत, कुत्तों ने फिर नोचा
कछला

आधी रात में जागा प्रशासन, दफनाने की बजाए गोवंश पर डाला रेत, कुत्तों ने फिर नोचा

2 months ago
कछला गंगा घाट पर गोवंशो की मौत, शवों को नोच रहे कुत्ते और कौवे, कई कंकाल भी मिले
कछला

कछला गंगा घाट पर गोवंशो की मौत, शवों को नोच रहे कुत्ते और कौवे, कई कंकाल भी मिले

3 months ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!