ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Sunday, September 24, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

उझानी: बहनों ने बांधी पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
August 15, 2019
उझानी: बहनों ने बांधी पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी
Share on FacebookShare on Twitter

उझानी (बदायूं)। नगर कोतवाली में आज रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। छोटी-छोटी बच्चियों ने स्नेहपूर्वक पुलिसकर्मियों की सूनी कलाई को रक्षासूत्र से सजाया। पुलिस कर्मियों ने रक्षा का भरोसा दिया।

कानून व्यवस्था की ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी भले ही अपने घर परिवार बहनों से दूर है, लेकिन उन्हें रक्षाबंधन पर बहनों की कमी नहीं खलने दी गयी। कोतवाली पहुंचकर बहनों ने अपने हाथों में सजी थालियों में राखी, कुमकुम और अक्षत से भाई को तिलक लगाया और मिठाई खिलाई। इसके साथ ही उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस कार्यक्रम से नगर में संदेश दिया गया कि महिला सुरक्षा को लेकर भी पुलिस पूरी तरह से प्रतिबद्ध और संकल्पित होकर काम कर रही है।

वहीं पुलिसकर्मियों ने भी बहनों को निराश नही किया। राखी बांधने आयी सभी बहनों को उपहार दिया गया, इसके अलावा उन्हें अपने भाइयों की सुरक्षा के लिए विशेष उपहार के तौर पर हेलमेट भी दिया गया। कोतवाल विनोद चाहर ने सभी बहनों से कहा कि वो अपने घरों में भाइयों को राखी बांधने के बाद हेलमेट दें और उनसे वचन लें कि मोटर साइकिल चलाते वक्त हेलमेट जरुर पहनेगें।

गौरतलब है कि महाभारत काल, मुगलकाल से लेकर ब्रिटिश काल तक राखी को रक्षा के साथ जोड़कर देखा जाता है। आज भी रक्षाबंधन का मूल मंत्र रक्षा ही है। ऐसे में देश की रक्षा करनेवाले जवानों को राखी बांधकर बहनों ने उनसे रक्षा का वचन लिया। रक्षा करने और करवाने के लिए बांधा जाने वाला पवित्र धागे की महिमा आज भी कायम है।

ShareTweetShareSend
Previous Post

तेज रफ्तार ट्रक खोखे पर पलटा, 7 की मौत, 12 घायल

Next Post

निलम्बन रद्द होने के बाद कॉलेज पहुंचे हरबिलास प्रधानाचार्य, नही मिली ऑफिस की चाबी

Related Posts

सील गेस्टहाउस में प्रेमी युगल से अभद्रता, संचालक की मौज
उझानी

सील गेस्टहाउस में प्रेमी युगल से अभद्रता, संचालक की मौज

1 week ago
राशन की दुकान के प्रस्ताव में धांधली, एडीओ पंचायत और सचिव ने की प्रधान से सांठगांठ
उझानी

राशन की दुकान के प्रस्ताव में धांधली, एडीओ पंचायत और सचिव ने की प्रधान से सांठगांठ

3 weeks ago
देवनागरी कॉलेज की छात्राओं ने राष्ट्रपति को बाँधी राखी
उझानी

देवनागरी कॉलेज की छात्राओं ने राष्ट्रपति को बाँधी राखी

3 weeks ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!