ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Sunday, September 24, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

सोमवती अमावस्या पर उमड़ा सैलाब, श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
June 3, 2019
सोमवती अमावस्या पर उमड़ा सैलाब, श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी
Share on FacebookShare on Twitter

कछला। सोमवती अमावस्या पर कछला गंगाघाट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के साथ ही पूजा अर्चना की। साथ ही दान देकर पुण्य भी अर्जित किया। तपती गर्मी से बचने के लिए लोगों का देर रात से ही नदियों में आस्था की डुबकी लगाने का दौर शुरू हो गया था।

सोमवती अमावस्या पर सोमवार तड़के ही गंगा स्नान शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने दुग्ध से गंगा का अभिषेक किया। गंगा मैया के जयघोषों के बीच श्रद्धालुओं ने पुण्य की डुबकी लगाई। स्नान के बाद दान पुण्य के साथ ही वटअमावस होने के कारण वट वृक्ष की पूजा अर्चना कर परिक्रमा की गई। गंगा घाट पर जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा यज्ञ व देवताओं की पूजा की जा रही थी। जिले में आने श्रद्धालुओं को देखते हुए प्रशासन ने पुख्ता किये थे लेकिन भीड़ के आगे व्यवस्थाएं धराशायी हो गईं। बदायूं- कछला मार्ग पर भारी जाम लगा। इससे भीषण गर्मी में श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बता दें सोमवती अमावस्या और शनि जयंती इस बार साथ में हैं और ऐसा दुर्लभ संयोग 149 साल बाद आया है। सोमवार को पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहा जाता है। खास बात यह है कि आज ही के दिन वट सावित्री का भी विशेष संयोग जुड़ रहा है। इससे पहले यह संयोग 30 मई 1870 को बना था।

ऐसी मान्यता है कि सोमवती अमावस्या के अवसर पर किसी पवित्र नदी में स्नान करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन विवाहित स्त्रियां गंगा स्नान के बाद पीपल के वृक्ष की दूध, जल, पुष्प, अक्षत, चन्दन इत्यादि से पूजा करती हैं। इसके बाद वृक्ष के चारों ओर 108 बार धागा लपेट कर परिक्रमा करती हैं। धान, पान और खड़ी हल्दी को मिला कर उसे विधान पूर्वक तुलसी के पेड़ को चढ़ाया जाता है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान का भी विशेष महत्व समझा जाता है।

ShareTweetShareSend
Previous Post

यूपी में नहीं चला भाई-बहन का जादू, 70 सीटों पर जमानत जब्त

Next Post

सोमवती अमावस्या पर गंगा में नहा रहे चचेरे भाइयों समेत तीन बच्चों की मौत

Related Posts

कछला में हाइवे पर वाहनों से अवैध वसूली कर रहे दबंग, नहीं देने पर करते हैं मारपीट
कछला

कछला में हाइवे पर वाहनों से अवैध वसूली कर रहे दबंग, नहीं देने पर करते हैं मारपीट

1 week ago
कछला में गंगा आरती करने वाले विभु ने पास किया नीट एग्जाम, धोनी की तरह रहते हैं कूल
कछला

कछला में गंगा आरती करने वाले विभु ने पास किया नीट एग्जाम, धोनी की तरह रहते हैं कूल

3 months ago
गर्भवती को निजी क्लीनिक में ले गयी आशा वर्कर, माँ-बच्चे दोनों की मौत
कछला

गर्भवती को निजी क्लीनिक में ले गयी आशा वर्कर, माँ-बच्चे दोनों की मौत

6 months ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!