ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Friday, December 1, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत, दूसरे समुदाय की युवती से हुई थी कोर्ट मैरिज

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
June 3, 2021
ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत, दूसरे समुदाय की युवती से हुई थी कोर्ट मैरिज
Share on FacebookShare on Twitter

बदायूं। कोतवाली क्षेत्र एक मोहल्ले में ससुराल आए शख्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। परिजनों ने लड़की पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शव परिवार को सुपुर्द कर दिया है। दोनों युवक युवती अलग-अलग समुदाय से हैं, उन्होंने कोर्ट मैरिज की थी।

कासगंज थाना क्षेत्र के गाँव धनतोरिया निवासी 26 वर्षीय भगवान सिंह पुत्र होरीलाल सिंह की शादी शहर के मोहल्ला ऊपरवाला निवासी नगमा पुत्री शराफत हुसैन से हुई थी। दोनों ने करीबन तीन साल पहले कोर्ट मैरिज की थी। बताया जा रहा है कि युवती नोएडा में अपने एक रिश्तेदार के यहाँ रहती थी और एक इलेक्ट्रॉनिक कम्पनी में काम करती थी। इसी कम्पनी में भगवान सिंह भी काम करता था, यहीं पर दोनों में पहले दोस्ती हुई फिर प्यार हो गया। बात जब शादी तक पहुँची तो लड़की के घर वालों ने इस रिश्ते का विरोध किया, दोनों ने कासगंज आकर कोर्ट मैरिज कर ली। शादी के बाद दोनों एक साथ नोएडा में रहकर काम करने लगे थे। उनके बीच सब कुछ ठीक चल रहा था।

वहीं शादी के कुछ वक्त बाद नगमा की अपने घर वालों से फोन पर बात होने लगी तो दोनों में फिर से नजदीकियां बढ़ गयी। नगमा अपने मायके भी आने लगी थी हालाँकि भगवान सिंह उसके साथ कभी घर नहीं गया, वो नगमा को लालपुल पर छोड़कर कासगंज वापस लौट जाता था। करीबन दो महीने पहले बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच जब लॉकडाउन लगा तो नगमा नोएडा से बदायूं अपने मायके आ गयी वहीं भगवान सिंह अपने घर कासगंज चला गया।

मृतक के भाई लक्ष्मण ने बताया जाता है कि नगमा 10 दिन पहले गाँव आई थी, इसके बाद उसने वापस मायके जाने को कहा तो कल मंगलवार दोपहर को भगवान सिंह उसे छोड़ने बदायूं गया था लेकिन शाम 4 बजे नगमा की छोटी बहन निशा ने फोन कर बताया कि भगवान सिंह की मौत हो गयी है, उसकी लाश ले जाओ। जिसके बाद भगवान सिंह के परिजन देर शाम 8 बजे बदायूं आ गए।

उन्होंने सदर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरा प्रकरण बताया और युवक की ससुराल साथ चलने को कहा लेकिन पुलिस ने उन्हें ले जाने से इनकार कर दिया। आरोप है पुलिस ने सुरक्षा का हवाला देकर खुद चली गयी और करीबन दो घंटे बाद वहां से वापस लौटी। पुलिस ने बताया कि युवक की मौत करंट से हुई है, युवक के शव को जिला अस्पताल पहुंचा दिया है। जहाँ से पंचनामा भरने के बाद बुधवार सुबह उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर कासगंज लेकर लौट गए।

परिजनों ने नगमा और उसके घर वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि भगवान सिंह को बुरी तरह पीटा गया है, उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ तहरीर भी नहीं ली वहीं इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार धामा ने बताया कि युवक की मौत करंट लगने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ShareTweetShareSend
Previous Post

शरीयत में दखलंदाजी, मुसलमानों के साथ अन्याय की वजह से आया कोरोना और तूफान: सपा सांसद

Next Post

बहन के प्रेमी की गला दबाकर हत्या, दो समुदाय का मामला

Related Posts

धारदार हथियार से प्रधान की हत्या, चारपाई पर मिला शव
अपराध

धारदार हथियार से प्रधान की हत्या, चारपाई पर मिला शव

3 weeks ago
बदायूं में दर्दनाक हादसा, स्कूल वाहनों की भिडंत में चार बच्चों और चालक की मौत
बदायूं

बदायूं में दर्दनाक हादसा, स्कूल वाहनों की भिडंत में चार बच्चों और चालक की मौत

1 month ago
उझानी की मुस्कान ने मोहब्बत की खातिर छोड़ा मजहब, अर्जुन संग हिंदू रीति रिवाज से रचाई शादी
बदायूं

उझानी की मुस्कान ने मोहब्बत की खातिर छोड़ा मजहब, अर्जुन संग हिंदू रीति रिवाज से रचाई शादी

3 months ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!