ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Sunday, September 24, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

उझानी: अनियंत्रित होकर मजदूरों की ट्रॉली पलटी, एक की मौत, 11 घायल

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
September 11, 2019
उझानी: अनियंत्रित होकर मजदूरों की ट्रॉली पलटी, एक की मौत, 11 घायल
Share on FacebookShare on Twitter

उझानी (बदायूं)। मथुरा-बरेली हाईवे पर मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से बड़ा हादसा हो गया। ट्राली के नीचे दबने से एक मजदूर की मौत हो गई वहीं 11 घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने के बाद चालक मौके से फरार हो गया है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह कोतवाली क्षेत्र के गाँव फुलासी निवासी मजदूर ट्रैक्टर ट्राली से भिलौलिया निवासी आदेश यादव के साथ मिर्च की फसल की निराई कराने ले जा रहे थे। करीबन 8 बजे क्षेत्र के मिहौना मोड़ पर 22 मजदूर सवार तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे आ जाने से धर्मपाल(40) की वहीं मौत हो गई। साथ ही 11 मजदूर घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुँच घायलों को निकालकर रवाना कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। टैक्टर ट्राली पलटने की सूचना गाँव पहुँचते ही परिजनों की भारी भीड़ अस्पताल में जमा हो गयी। रोते बिलखते हुए परिजन अपनों का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे।

यह हुए घायल

परसादी(42) पुत्र भगवंत, कालीचरन(45) पुत्र रघुनाथ, कुंवरपाल(45) पुत्र पुखराज, पकंज (18) पुत्र चन्द्रपाल , राजेश(20) पुत्र ब्रजराज, श्याम सिंह(20) पुत्र फकीम, लाल राम(40) पुत्र नेकराम, नक्षत्रपाल(30) पुत्र राजबहादुर, अमरपाल(40) पुत्र प्रेमपाल, संजय(18) पुत्र वीरेंद्र।  

ShareTweetShareSend
Previous Post

टेम्पो चालकों से अवैध वसूली, दो गिरफ्तार

Next Post

उझानी: ग्रामीण की गोली मारकर हत्या, कैश के साथ कपड़ो का बैग भी लूट ले गए बदमाश

Related Posts

सील गेस्टहाउस में प्रेमी युगल से अभद्रता, संचालक की मौज
उझानी

सील गेस्टहाउस में प्रेमी युगल से अभद्रता, संचालक की मौज

1 week ago
राशन की दुकान के प्रस्ताव में धांधली, एडीओ पंचायत और सचिव ने की प्रधान से सांठगांठ
उझानी

राशन की दुकान के प्रस्ताव में धांधली, एडीओ पंचायत और सचिव ने की प्रधान से सांठगांठ

3 weeks ago
देवनागरी कॉलेज की छात्राओं ने राष्ट्रपति को बाँधी राखी
उझानी

देवनागरी कॉलेज की छात्राओं ने राष्ट्रपति को बाँधी राखी

3 weeks ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!