ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Wednesday, June 7, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

उझानी: घर में चल रहे अवैध पशु कटान का पर्दाफाश, पुलिस ने पकड़े 13 पशु

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
April 26, 2021
उझानी: घर में चल रहे अवैध पशु कटान का पर्दाफाश, पुलिस ने पकड़े 13 पशु
Share on FacebookShare on Twitter

उझानी। कोतवाली पुलिस ने छापा मारकर एक घर से 13 भैंस वंशीय पशुओं को मुक्त कराया। छापेमारी की भनक लगते ही आरोपित भाग निकले। आरोपित कस्बे के ही मीट कारोबारी हैं। पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

शासन ने गोवंशीय पशुओं के वध करने पर प्रतिबंध कर रखा है, जबकि अन्य जानवरों के लिए स्लाटर हाउस में ही काटने की परमीशन है। स्लाटर हाउस से लेकर मीट बेचने तक के लिए लाइसेंस अनिवार्य है। इसके इतर कस्बे में कई लोग चोरी छिपे जानवरों को लेकर घर में कटान कर उनका मीट बेचते हैं। शनिवार देर रात करीबन 1 बजे लॉकडाउन का पालन करवाने के लिए गश्त के दौरान दरोगा रामेन्द्र सिंह को एक घर में पशुओं के होने की सूचना मिली। इस पर उन्होंने वहां छापा मार दिया। उन्होंने जब घर के अंदर घुसकर नजारा देखा तो पांच लोग पटरों के साथ मौजूद थे।

पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेने की कोशिश की तो तंग गलियों का फायदा उठाकर पाँचों आरोपी भागने में कामयाब हो गए। इसके बाद पुलिस पशुओं को कोतवाली ले आई। यहाँ रामेन्द्र सिंह ने पशुओं के चारा-पानी की व्यवस्था की। पुलिस ने आरोपियों की पहचान गट्टू पहलवान, आशू, जुबेर, प्रवेश, बबलू के तौर पर की है, इन सभी के खिलाफ दरोगा की शिकायत पर पशु क्रूरता की धारा में मुकदमा लिखा गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी मीट कारोबारी हैं और इन पशुओं को कटान के लिए घर में रखा गया था।

ShareTweetShareSend
Previous Post

कोरोना योद्धाओं ने संभाला मोर्चा, सफाई-सैनिटाइजेशन के लिए उझानी पालिका का विशेष अभियान

Next Post

जनपद में आज 217 नए कोरोना संक्रमित, टेस्टिंग में गिरावट

Related Posts

यूहीं ही नहीं हुई पूर्व सभासद सतेन्द्र गुप्ता की मौत
उझानी

यूहीं ही नहीं हुई पूर्व सभासद सतेन्द्र गुप्ता की मौत

1 week ago
उझानी में नगर पालिका अध्यक्ष और 25 सभासदों ने ली शपथ
उझानी

उझानी में नगर पालिका अध्यक्ष और 25 सभासदों ने ली शपथ

2 weeks ago
उझानी में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स मशाल का हुआ स्वागत
उझानी

उझानी में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स मशाल का हुआ स्वागत

3 weeks ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!