ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Friday, June 9, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

महिला से गैंगरेप का वीडियो वायरल, पाँच महीने पहले हुई थी वारदात

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
January 29, 2021
महिला से गैंगरेप का वीडियो वायरल, पाँच महीने पहले हुई थी वारदात
Share on FacebookShare on Twitter

बदायूं। लकड़ी जुटाने के लिए घर से निकली एक महिला के साथ पांच युवकों ने मिलकर गैंगरेप किया वारदात के दौरान दुस्साहसिक लोगों ने वीडियो भी बनाया। करीबन 5 माह पहले हुई इस दरिंदगी का वीडियो अब वायरल हुआ है। गंभीर प्रकरण के मामले में शुक्रवार सुबह एसएसपी संकल्प शर्मा भी फैजगंज बेहटा पहुंचे, पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में दो युवकों को नाबालिग भी बताया जा रहा है।

थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र में करीबन पाँच महीने पहले एक 30 वर्षीय महिला लकड़ी बीनने गई थी। खेत में इलाके के निवासी 6 युवक उसे अकेला जानकर जबरन कुछ दूर घसीट ले गया। यहाँ आरोपियों ने मिलकर बारी बारी से दुष्कर्म किया। आरोप यह भी है कि राज न खुले, इसलिए मारपीट करते हुए पीड़िता और उसके बच्चों को जान से मार डालने के लिए धमकाया भी गया। धमकी के डर से सहमी वह महिला बदहवाश हाल में किसी तरह अपने घर चली गई, इसके बाद महिला खामोश हो गयी।

बताया जाता है कि कुछ दिन पहले ही आरोपियों में से किसी एक युवक ने उस वीडियो को तीन सौ रुपये में किसी को बेच दिया था जिसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा तो युवकों की पहचान की गयी। पीड़िता की तहरीर के आधार पर युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि सभी नामजद गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

ShareTweetShareSend
Previous Post

जनपद में धूमधाम से मनाया गया 72वां गणतंत्र दिवस

Next Post

उझानी में बुध बाजार के विरोध में लामबंद हुए व्यापारी

Related Posts

बदायूं में पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने ली शपथ, पंचायतों में भी पावर में आई सरकार
जिला बदायूं

बदायूं में पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने ली शपथ, पंचायतों में भी पावर में आई सरकार

2 weeks ago
मतदान समाप्त, 13 मई को आएंगे नतीजे, यहां पढ़ें कहां-कितने प्रतिशत हुई वोटिंग
जिला बदायूं

मतदान समाप्त, 13 मई को आएंगे नतीजे, यहां पढ़ें कहां-कितने प्रतिशत हुई वोटिंग

4 weeks ago
बारिश से पानी-पानी हुए शहर-गांव और खेत, फसलों को भी नुकसान
जिला बदायूं

बारिश से पानी-पानी हुए शहर-गांव और खेत, फसलों को भी नुकसान

8 months ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!