ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Sunday, September 24, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

मेडिकल कॉलेज दवा लेने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
April 21, 2021
मेडिकल कॉलेज दवा लेने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत
Share on FacebookShare on Twitter

उझानी। कोतवाली क्षेत्र में मंडी समिति के सामने बुधवार दोपहर स्कार्पियो व बोलेरो गाड़ी की भिडंत में एक महिला की मौत हो गई। जबकि 5 लोग घायल हो गए। महिला दवा लेने मेडिकल कॉलेज जा रही थी।

जनपद कासगंज के थाना सोरों क्षेत्र के गाँव सराय जुन्नारदार निवासी राधेश्याम पुत्र रामचन्द्र अपनी बीमार माँ सावित्री को लेकर मेडिकल कॉलेज जा रहा था। उसके साथ गाँव का ही युवक धर्मवीर भी था। मरीज की तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण स्कार्पियो चालक शहीद उसे जल्द अस्पताल पहुंचाने का प्रयास कर रहा था। जब सोमवार दोपहर को वह मंडी समिति पहुंचा तो सामने से आ रही बोलेरो गाड़ी से टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के बाद वहां भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। स्कार्पियो सवार घायलों को वाहनों से निकाला गया, वहीं गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं बोलेरो सवार सिपाही नकुल प्रताप निवासी जनपद सीतापुर रोडवेज बस से अलीगढ रवाना हो गया। बताया जाता है कि सिपाही अपनी दादी के निधन की सूचना पर अलीगढ जा रहा था। पुलिस ने बोलोरो चालक हरिनाम निवासी जनपद सीतापुर को हिरासत में ले लिया है। राधेश्याम ने बताया कि माँ की मौके पर ही मौत हो गयी थी। उन्होंने बोलेरो चालक के खिलाफ लापरवाही बरतने की तहरीर दी है। 

ShareTweetShareSend
Previous Post

यूपी में अब शनिवार व रविवार को रहेगा लॉकडाउन, नाईट कर्फ्यू भी रहेगा जारी

Next Post

जनपद में पहली बार कोरोना 200 पार, डीएम और एसडीएम भी संक्रमित

Related Posts

सील गेस्टहाउस में प्रेमी युगल से अभद्रता, संचालक की मौज
उझानी

सील गेस्टहाउस में प्रेमी युगल से अभद्रता, संचालक की मौज

1 week ago
राशन की दुकान के प्रस्ताव में धांधली, एडीओ पंचायत और सचिव ने की प्रधान से सांठगांठ
उझानी

राशन की दुकान के प्रस्ताव में धांधली, एडीओ पंचायत और सचिव ने की प्रधान से सांठगांठ

3 weeks ago
देवनागरी कॉलेज की छात्राओं ने राष्ट्रपति को बाँधी राखी
उझानी

देवनागरी कॉलेज की छात्राओं ने राष्ट्रपति को बाँधी राखी

3 weeks ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!