ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 17, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

यूपी दूसरा चरण, बदायूं Live: जनपद में 59.43 प्रतिशत हुआ मतदान

जनपद की बदायूं, बिसौली, बिल्सी, शेखपुर और दातागंज में अभी भाजपा का कब्जा है जबकि सहसवान में सपा को जीत हासिल हुई थी। बदायूं जिले में 2017 के विधानसभा चुनाव में 59.67 प्रतिशत मतदान हुआ था। शेखूपुर में सर्वाधिक 62 प्रतिशत तो दातागंज में सबसे कम 57.65 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया था।

by Badaun Today Staff
February 15, 2022
in बदायूं
A A
यूपी दूसरा चरण, बदायूं Live: जनपद में 59.43 प्रतिशत हुआ मतदान
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

बदायूं/लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान शुरू हो गया है, इस चरण में बदायूं की 6 विधानसभा सीटों पर भी चुनाव है। बदायूं में कुल 6 पर महिला मतदाता 11,04,457 हैं, पुरुष मतदाता 12,81,273 है और कुल मतदाता की संख्या 23,85,897 हैं। विधानसभावार मतदाताओं की स्थिति की बात करें तो बिसौली में 4,20,580, सहसवान में 4,25,856, बिल्सी में 3,54,812, बदायूं में 3,75,370, शेखूपुर में 4,02,701 और दातागंज में 4,06,578 मतदाता हैं। बदायूं जिले के संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। जिले में 1955 केंद्रों पर मतदान हो रहा है।

बदायूं से मतदान के हर अपडेट के लिए बने रहे हमारे साथ


Mon, Feb 14, 2022, 7:00 PM IST बदायूं में कुल मतदान 59.43 प्रतिशत
दातागंज 58.20 प्रतिशत
शेखूपुर 61.30 प्रतिशत
बदायूं 59.89 प्रतिशत
बिल्सी 58.50 प्रतिशत
सहसवान 57.52 प्रतिशत
बिसौली 61.19 प्रतिशत


Mon, Feb 14, 2022, 5:00 PM IST बदायूं में शाम 5 बजे तक कुल मतदान 55.91 प्रतिशत
दातागंज 54.20 प्रतिशत
शेखूपुर 59.50 प्रतिशत
बदायूं 56.41 प्रतिशत
बिल्सी 52.30 प्रतिशत
सहसवान 54.85 प्रतिशत
बिसौली 58.18 प्रतिशत


Mon, Feb 14, 2022, 3:00 PM दातागंज विधानसभा क्षेत्र के अलापुर में समाजवादी पार्टी नेता सिनोद शाक्य ने पत्नी सुनीता शाक्य के 4साथ मतदान किया। पंचायत चुनाव के दौरान सपा में शामिल हुए दातागंज से दो बार के विधायक रह चुके हैं। हालाँकि सपा ने यहाँ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चेतना सिंह यादव के बेटे कैप्टन अर्जुन यादव को उम्मीदवार बनाया है।

 


Mon, Feb 14, 2022, 3:00 PM कस्बा उझानी के सीमावर्ती और शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के गाँव नरऊ में ग्रामीणों के विरोध की वजह से दोपहर 3 बजे तक वोटिंग की शुरुआत नही हुई है। एसडीएम एसपी वर्मा, सीडीओ ऋषि राज समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश लेकिन ग्रामीण सुनने को तैयार नही हैं। वहीं जिलाधिकारी दीपा रंजन अभी तक गांव नही पहुंचीं हैं।


Mon, Feb 14, 2022, 12:00 PM IST बदायूं में दोपहर 1 बजे तक कुल मतदान 35.55 प्रतिशत
दातागंज 31.80 प्रतिशत
शेखूपुर 40.50 प्रतिशत
बदायूं 34.25 प्रतिशत
बिल्सी 36.50 प्रतिशत
सहसवान 33.60  प्रतिशत
बिसौली 36.62 प्रतिशत


Mon, Feb 14, 2022, 1:30 PM IST कस्बा उझानी के सीमावर्ती और शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के गाँव नरऊ में सुबह से एक भी वोट नहीं पड़ा है। गाँव में करीबन 900 मतदाता हैं, ग्रामीणों को समझाने के लिए एसडीएम को भेजा गया लेकिन वो मानने को तैयार नहीं हैं। दरअसल उझानी नाले का गन्दा पानी गाँव के तालाव में पहुँचता है, सैकड़ों बीघा फसलें बर्बाद हो जाती है। गंदे पानी की वजह से भू-गर्भ का पानी भी संक्रमित होने लगा है। इस वजह से लोग बीमार भी हो रहे हैं। ग्रामीणों ने एक महिला पहले ही चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी थी। उन्होंने रास्ते के पास ही बिजली के पोल के पास चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी वाला बैनर लटका दिया था। वहीं नगर पालिका का कहना है कि इस समस्या से निजात के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है। प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद ही वाटर ट्रीटमेंट का काम शुरू होगा।


Mon, Feb 14, 2022, 1:00 PM IST समाजवादी पार्टी ने दातागंज विधानसभा में फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया है, पार्टी ने ट्वीट कर लिखा है कि दातागंज विधानसभा-117, बूथ संख्या 364, 365 पर फ़र्ज़ी वोटिंग हो रही है। चुनाव आयोग और जिला प्रशासन कृपया संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान कराने की कृपा करें। 


Mon, Feb 14, 2022, 12:00 PM IST बदायूं में सुबह 11:00 बजे तक कुल मतदान 21.74 प्रतिशत
दातागंज 17.60 प्रतिशत
शेखूपुर 26.75 प्रतिशत
बदायूं 19.53 प्रतिशत
बिल्सी 20. 52 प्रतिशत
सहसवान 22.85  प्रतिशत
बिसौली 23.19 प्रतिशत


Mon, Feb 14, 2022, 11:55 PM IST सहसवान तहसील के गांव मकसूदपुर व बसन्त नगर में प्रशासन से शुरू कराया मतदान। 


Mon, Feb 14, 2022, 10:00 AM IST सहसवान विधानसभा में मतदान बहिष्कार से जिला प्रशासन में हड़कंप। विकास न होने से नाराज लोगों ने किया बहिष्कार। सहसवान तहसील के गांव मकसूदपुर व बसन्त नगर में हुआ मतदान का बहिष्कार।


Mon, Feb 14, 2022, 9:40 AM IST सहसवान में राष्ट्रीय परिवर्तन दल के अध्यक्ष डीपी यादव ने पत्नी और बेटे के साथ वोट डाला, यहाँ से उनके कुणाल यादव को चुनाव लड़ रहे हैं।


Mon, Feb 14, 2022, 9:35 AM IST समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर लिखा, ‘116 शेखूपुर विधानसभा के ग्राम फतेहपुर में वोट डालने में मतदाताओं को दिक्कत हो रही है। संज्ञान ले कार्रवाई कर सुचारू एवं निष्पक्ष चुनाव मतदान सुनिश्चित करे चुनाव आयोग।


Mon, Feb 14, 2022, 9:30 AM IST बदायूं विधानसभा के सभी 6 सीटों पर सुबह 9 बजे तक 9.14 प्रतिशत वोटिंग हुई हैं फिलहाल मतदान का सिलसिला जारी है।

बिसौली 10.69 प्रतिशत

सहसवान 9.2 प्रतिशत

बिल्सी 8.2 प्रतिशत

बदायूं 8 प्रतिशत

शेखुपुर 10.25 प्रतिशत

दातागंज 8.5 प्रतिशत


Mon, Feb 14, 2022, 8:20 AM IST

सदर से भाजपा प्रत्याशी महेश चन्द्र गुप्ता ने वोट डाला। उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेकर विधानसभा क्षेत्र और प्रदेश को विकसित बनाने हेतु अपने बूथ पर सबसे पहला वोट डाला है। उन्होंने कहा कि विधानसभा के समस्त वंदनीय मतदाताओं से आग्रह करता हूँ, कि घर से निकलें और अपने मत का प्रयोग करें।


Mon, Feb 14, 2022, 7:50 AM IST

जनपद के पूर्व सांसद और समाजवादी पार्टी नेता धर्मेन्द्र यादव ने मतदान की अपील की।


Mon, Feb 14, 2022, 7:20 AM IST

बदायूं भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने दातागंज विधानसभा बूथ संख्या 165 पट मतदान किया। साथ ही उन्होंने सभी लोगों से मतदान की अपील की।


 

ShareTweetSend
Previous Post

बदायूं में बोले अखिलेश- गर्मी निकालने वाले पहले चरण की वोटिंग के बाद ठंडे पड़ गए हैं

Next Post

प्रतिबंध के बावजूद भी मतदान केन्द्र तक पहुँचे मोबाइल, इवीएम की फोटो भी खींची

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!