ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, May 21, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

बदायूं में बोले अखिलेश- गर्मी निकालने वाले पहले चरण की वोटिंग के बाद ठंडे पड़ गए हैं

by Badaun Today Staff
February 12, 2022
in बदायूं
A A
बदायूं में बोले अखिलेश- गर्मी निकालने वाले पहले चरण की वोटिंग के बाद ठंडे पड़ गए हैं
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

बदायूं। पूर्व मुख्यमंत्री सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने शनिवार को जनपद में दो चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद ही गर्मी निकालने वाले भाजपा नेता ठंडे पड़ गए हैं। यह लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है।

दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अखिलेश यादव ने सहसवान विधानसभा के इस्लामनगर और सदर विधानसभा में लौड़ा बहेड़ी में दो जनसभाओं को संबोधित किया। अखिलेश यादव ने कहा कि 10 मार्च को आने वाला परिणाम पहले चरण में ही आ गया। जनता ने 10 फ़रवरी को ही बता दिया गठबंधन की सरकार आ रही है। वो अभी गर्मी निकालने की बात कह रहे हैं, पहले चरण के के बाद उनके कार्यकर्ता ठंडे पड़ गए हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि ये चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है। नई लोकसभा बना रहे हैं। ये सत्ता में आ गए तो पता नहीं संविधान बचेगा या नहीं बचेगा। इनसे सावधान रहो, क्योंकि ये चुनाव लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। 

उन्होंने जनता से पूछा अब दूसरे चरण में 14 फरवरी को किसे वोट देंगे। किसानों से पूछा, खाद मिल गई क्या? खाद की बोरी लाए भी होगे तो बोरी में से कुछ खाद चोरी हुई होगी। सपा पर सबको भरोसा है भाजपा से सावधान रहने की जरूरत है। अबकी इन्हें मौका नहीं देना, अगर आ गए तो पेट्रोल 200 के पार जाएगा।

पूर्व सीएम ने कहा कि लखनऊ में स्मार्ट फोन बांटे गए, क्यों बदायूं वालों तुम्हें कितने मिल गए। बाबा जी कह रहे हैं कि हमने लाखों बांट दिए पर सहसवान तक नहीं पहुंचे। 5 साल हो गए हैं, पता नहीं बीजेपी वाले कौन सी टेबलेट देते रहे, जो अभी तक किसी को कुछ नहीं मिला। ये बाबा मुख्यमंत्री लैपटॉप इसलिए नहीं दे रहे, क्योंकि वो चलाना नहीं जानते। मुख्यमंत्री फोन भी नहीं चला पाते।

अखिलेश ने कहा कि कोरोना काल में मजदूर पैदल पैदल गांव पहुंचे। मजदूरों को बेसहारा छोड़ दिया। कई की जान चली गई पर कोई मदद नहीं मिली। सपाइयों ने घर घर जाकर मदद पहुंचाई। सरकार दवा नहीं दे पाई, बेड नहीं थे, ऑक्सीजन के अभाव में लोगों की जान चली गयी। सरकार चाहती तो जान बचा सकती थी। उस सरकार को भगाने के लिए ये चुनाव है।

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बसपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘कुछ दल ऐसे हैं जो सीधे सपा से लड़ कर भाजपा को जिताना चाहते हैं। वो दल बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के रास्ते से भटक गया है इसलिए उसके बहुत सारे नेता सपा में आ गए हैं।’

ShareTweetSend
Previous Post

दातागंज में प्रियंका गाँधी की वर्चुअल रैली, बोलीं- बेरोजगारी पर बात कब होगी?

Next Post

यूपी दूसरा चरण, बदायूं Live: जनपद में 59.43 प्रतिशत हुआ मतदान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!