ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, July 4, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

वागीश पाठक एमएलसी निर्वाचित, डीएम ने दिया प्रमाण पत्र

by Badaun Today Staff
March 30, 2022
in जिला बदायूं
A A
वागीश पाठक एमएलसी निर्वाचित, डीएम ने दिया प्रमाण पत्र
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

बदायूं। विधान परिषद (स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र) सदस्य पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए भाजपा प्रत्याशी वागीश पाठक को डीएम दीपा रंजन ने बुधवार को प्रमाणपत्र दिया। सपा प्रत्याशी सिनोद शाक्य के पर्चा वापस ले लिए जाने से वह निर्विरोध निर्वाचित हुए थे।

प्राधिकारी निर्वाचन में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सिनोद शाक्य के नामांकन वापस ले लेने के बाद ही वागीश पाठक निर्विरोध घोषित हो गए थे। स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन में दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। बुधवार को जिलाधिकारी द्वारा यह प्रमाण पत्र कलेक्ट्रेट सभागार में सौंपा गया। प्रमाण पत्र मिलते ही भाजपा समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। निर्विरोध चुने जाने पर वागीश पाठक लोगों ने बधाई दी।

इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, जिला प्रभारी राकेश मिश्रा, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, राजेश यादव, अजीत वैश्य, शारदेंदु पाठक, हरिओम पाराशरी आदि लोग उपस्थित रहे।

मायूस हो गए प्रधान, बीडीसी
स्थानीय निकाय एमएलसी चुनाव में ग्राम प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य, अध्यक्ष, नगर पालिका-नगर पंचायत के सदस्य, अध्यक्ष, विधायक और सांसद वोट डालते हैं। पिछले चुनाव में वोटरों को लुभाने के लिए धनबल का प्रयोग भी होता रहा है। इस बार भी कुछ वोटर इस आस में थे कि वोट देने की एवज में उनकी जेब गरम होगी। मगर, निर्विरोध निर्वाचन से उनके अरमानों पर पानी फिर गया है।

भाजपा में शामिल हुआ सपा प्रत्याशी
नामांकन वापस लेने के साथ ही सपा प्रत्याशी सिनोद शाक्य ने समाजवादी पार्टी छोड़ दी थी। उन्होंने सपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का पत्र पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भेज दिया। इसके बाद वो भाजपा में शामिल हो गए।

ShareTweetSend
Previous Post

उझानी में संदिग्ध हालत में महिला की मौत, घर में पड़ा मिला शव, ससुराल वाले हुए फरार

Next Post

दिन निकलते ही वारदात, बाइक सवार बदमाशों ने गल्‍ला व्‍यापारी से लूटे 5 लाख

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!