ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 18, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

नोएडा में दीवार गिरने से बड़ा हादसा, बदायूं के चार मजदूरों की मौत

by Badaun Today Staff
September 20, 2022
in उत्तर प्रदेश
A A
नोएडा में दीवार गिरने से बड़ा हादसा, बदायूं के चार मजदूरों की मौत
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नोएडा। नोएडा में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। शहर के सेक्टर 21 में बिजली घर के सामने जलवायु विहार के पास दीवार गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 8 लोगों को जीवित निकाला गया है। सभी मृतक बदायूं के निवासी थे। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है।

ADVERTISEMENT

जलवायु विहार में हादसा मंगलवार सुबह करीब 10 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि दीवार के बगल में नाली बनाने का काम चल रहा था, जिसकी वजह से दीवार के किनारों पर खुदाई की गई थी। खुदाई और बारिश से दीवार की नींव कमजोर हो गई और 200 मीटर दीवार अचानक भरभरा कर ढह गई। जिससे नाली बनाने का कार्य कर रहे लोग दीवार के नीचे ही दब गए। जिसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। दीवार का मलबा हटाने के लिए तीन जेसीबी लगाई गई है। मौके पर पुलिस महकमे के तमाम अधिकारी और फोर्स मौजूद हैं। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह, डीएम सुहास एलवाई, नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ऋतु महेश्वरी मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू करने में जुटे है। मौके पर एनडीआरएफ की टीम भी लगी हुई है।

डीएम ने बताया कि जब यह हादसा हुआ तो मजदूर ईंटें निकाल रहे थे। प्रशासन की तरफ से राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। अभी तक जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार हादसे के शिकार हुए दो लोगों की जिला अस्पताल में और दो लोग की कैलाश अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घायलों के बारे में ज्यादा जानकारी का पता लगाया जा रहा है।

सीएम योगी ने जताया शोक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा सेक्टर 21 में दीवार गिरने की घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और युद्ध स्तर पर बचाव अभियान जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

बदायूं निवासी मजदूरों की मौत
पुष्पेंद्र यादव पुत्र भगवान सिंह, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम बिचोला थाना मुजरिया
पन्नालाल यादव पुत्र झंडू, उम्र 25 वर्ष, गांव विचोला थाना मुजरिया
अमित यादव पुत्र धनपाल, उम्र 18 वर्ष, निवासी गांव विचोला थाना मुजरिया
धर्म वीर पुत्र रामनिवास, गांव सॉन्ग थाना जरीफनगर

इन्हें बचाया गया
1.पंकज पुत्र सोमवीर सिंह निवासी ग्राम बिचोला थाना मुजरिया बदायूं
2.संजीव पुत्र भगवान सिंह निवासी उपरोक्त
3. नन्हे पुत्र उरवान सिंह निवासी उपरोक्त
4. विनोद पुत्र राम सिंह निवासी उपरोक्त
5. दीपक पुत्र नरेश निवासी उपरोक्त
6. ऋषि पाल पुत्र ज्ञान सिंह निवासी गांव सॉन्ग थाना जरीफनगर
7. जोगेंद्र पुत्र राजपाल निवासी बमोरी थाना सहसवान
8. पप्पू पुत्र नेम सिंह निवासी गांव बिचोला थाना मुजरिया

ShareTweetSend
Previous Post

तबादले से भड़की महिला सिपाही ने कोतवाली में मुंशी को मारा थप्पड़

Next Post

कोतवाली में हाथापाई: महिला सिपाही और मुंशी लाइन हाजिर, एसएसआई भी हटाए गए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!