ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, May 21, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

उझानी: एडीओ पंचायत सहायक की गोली मारकर हत्या

by Badaun Today Staff
September 14, 2021
in अपराध, उझानी
A A
उझानी: एडीओ पंचायत सहायक की गोली मारकर हत्या
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

उझानी(बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गाँव बसोमा में एडीओ पंचायत सहायक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने उसे मारने के बाद शव बाजरा के खेत में फेंक दिया। बुधवार सुबह खेत मालिक जब वहां पहुंचा तो उसे लाश पड़ी मिली। ग्रामीण मंगलवार सुबह से घर से लापता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों ने दरोगा लोकेन्द्र भाटी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

ADVERTISEMENT

बसोमा निवासी 50 वर्षीय रामदयाल पुत्र सुन्दर लाल उझानी ब्लाक में एडीओ पंचायत सहायक पद पर तैनात थे। मंगलवार सुबह करीबन 5 बजे रामदयाल टहलने की बात कहकर घर से निकले थे। सुबह करीबन 9 बजे जब वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन की लेकिन उनका पता नहीं लगा। करीबन 1 बजे रामदयाल के बेटे गौरव कुमार ने गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी लेकिन दरोगा लोकेन्द्र भाटी ने इसे गंभीरता से नही लिया और उसे कोतवाली से भगा दिया। शाम करीबन 6 बजे गांव के ही प्रताप सोलंकी के बाजरे के खेत से गुजर रहे बच्चों ने शव दिखा तो उन्होंने शौर मचा दिया। जिसके बाद रामदयाल के परिजन आदि समेत तमाम ग्रामीण मौके पर जुट गए।

सूचना पर थानाध्यक्ष अजय चाहर, दरोगा लोकेन्द्र भाटी मौके पर पहुंचे। बाद में सीओ गजेन्द्र सिंह भी आ गए। उन्होंने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस को शव के पास एक 315 बोर का तमंचा भी मिला है। रामदयाल के दाहिने ओर सीने में गोली लगी है। मृतक के बेटे गौरव कुमार के मुताबिक गांव के ही मुकेश साहू और इन्द्रपाल पंचायत चुनाव के बाद से पिता से रंजिश मानता था। सीओ ने बताया कि रामदयाल के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों से पूछताछ कर हत्या का कारण जानने की कोशिश की है, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

गाँव से खिसका दरोगा लोकेन्द्र भाटी
एडीओ पंचायत सहायक रामदायल का शव मिलने से गाँव में सनसनी फैल गई। रामदयाल का शव के आसपास कीड़े जमा हो चुके थे और सीने के अलावा मुंह से बहा खून जम चुका था। गाँव में जब पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त की और शव के आसपास इक्कठे हो गए। आरोप लगाया कि दरोगा लोकेन्द्र भाटी ने इस मामले को शुरुआत से ही लापरवाही दिखाई थी। परिजनों से सीओ गजेन्द्र सिंह के सामने दरोगा की शिकायत की। ग्रामीणों का आक्रोश देखते हुए दरोगा वहां से खिसक गया। इस बीच पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन नहीं माने। इसके बाद अधिकारियों ने जल्द आरोपी की गिरफ्तारी का भरोसा देकर परिजनों को शांत किया तब परिजनों ने पुलिस को शव उठाने दिया।

दो महीने पहले भी हुआ था हमला
उझानी ब्लाक में एडीओ पंचायत सहायक पद पर तैनात रामदयाल बेहद ही शांत स्वाभाव के व्यक्ति थे। गाँव में उनका कभी किसी से विवाद नहीं हुआ। लेकिन पंचायत चुनाव के बाद से गाँव का मुकेश साहू उनसे रंजिश मानने लगा था। दरअसल मुकेश साहू बीते दो पंचायत चुनाव में प्रधानी के लिए अपनी किस्मत आजमा चुका है लेकिन दोनों ही बार उसे शिकस्त का सामना करना पड़ा। इस बार पंचायत चुनाव के नतीजों में सतेन्द्र साहू के हाथ प्रधानी लगी लेकिन मुकेश ने रामदयाल से अपनी रंजिश मान ली।

बीते 27 जुलाई को रामदयाल देर शाम ब्लाक का काम समाप्त कर बाइक से गांव वापस लौट रहे थे। गांव के समीप महालक्ष्मी कोल्ड स्टोर के पास उन पर तीन लोगों ने घात लगाकर हमला कर दिया। इस हमले में रामदयाल गंभीर तौर पर घायल हुए थे। रामदयाल की पत्नी ने इस मामले में मुकेश साहू समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। हालाँकि पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को हिरासत में नहीं लिया था।

ShareTweetSend
Previous Post

उझानी: ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से नकाबपोशों ने एक लाख लूटे, हवाई फायरिंग करते हुए फरार

Next Post

पुलिस लापरवाही नहीं करती तो बच सकती थी एडीओ पंचायत सहायक की जान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!