ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Tuesday, September 26, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

जिला अस्पताल से नहीं मिला शव-वाहन, कंधे पर ले गया पत्नी का शव

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
May 8, 2018
जिला अस्पताल से नहीं मिला शव-वाहन, कंधे पर ले गया पत्नी का शव
Share on FacebookShare on Twitter

बदायूं। जिला अस्पताल प्रशासन की लापरवाही का मामला सामने आया है। अस्पताल में दो-दो शव वाहन होने के बावजूद एक व्यक्ति को अपनी पत्नी का शव कंधे पर लादकर ले जाना पड़ा। फिलहाल डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट को जांच सौंपी दी है।

मूसाझाग थाना क्षेत्र के ग्राम मझारा निवासी सादिक की पत्नी मुनीशा जिला अस्पताल में भर्ती थी। सोमवार दोपहर इलाज के दौरान मुनीशा की मौत हो गई। इस पर सादिक ने जिला अस्पताल के सीएमएस से शव वाहन उपलब्ध कराने की मांग की। उन्हें यह भी बताया गया कि उसका गांव 25 किलोमीटर दूर है। सीएमएस डॉ. आरएस यादव को प्रार्थना पत्र भी लिखकर दिया। इसके बावजूद जिला अस्पताल प्रशासन की ओर से शव वाहन उपलब्ध नहीं कराया गया। आखिर में सादिक पत्नी का शव अपने कंधे पर लादकर ले गया।

सादिक से बाहर खड़ी प्राइवेट एंबुलेंस चालकों ने शव घर पहुंचाने के लिए उससे दो हजार रुपये की मांग की। जबकि उसकी जेब में मात्र डेढ़ सौ रुपये थे। जिसके बाद वो खुद ही शव कंधे पर डालकर चल दिया हालांकि रास्ते में कुछ लोगों ने उसकी मदद की और चंदा जोड़कर शव गांव तक ले जाने के लिए वाहन किराये पर कराया।

इस मामले में डॉ. नेमी चंद्रा, सीएमओ ने कहा कि जिला अस्पताल में दो शव वाहन हैं, महिला का शव उसके घर तक पहुंचाने के लिए ईएमओ को शव वाहन भेजना चाहिए था। पूरे मामले से डीएम और शासन को अवगत करा दिया गया है, ईएमओ और सीएमएस दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

 
ShareTweetShareSend
Previous Post

उझानी: एसएसपी अशोक कुमार की पहल, झूठे मामलों में न फंसाए जाए निर्दोष

Next Post

उझानी में महाराणा प्रताप की जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

Related Posts

उझानी की मुस्कान ने मोहब्बत की खातिर छोड़ा मजहब, अर्जुन संग हिंदू रीति रिवाज से रचाई शादी
बदायूं

उझानी की मुस्कान ने मोहब्बत की खातिर छोड़ा मजहब, अर्जुन संग हिंदू रीति रिवाज से रचाई शादी

2 weeks ago
डॉक्टर दम्पत्ति के घर में लूट का मास्टरमाइंड निकला पुराना ड्राइवर, चार बदमाश गिरफ्तार
अपराध

डॉक्टर दम्पत्ति के घर में लूट का मास्टरमाइंड निकला पुराना ड्राइवर, चार बदमाश गिरफ्तार

4 weeks ago
मरीज बनकर आए बदमाशों ने डॉक्टर दंपती को बंधक बनाकर लूटा, सदर कोतवाल समेत 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड
अपराध

मरीज बनकर आए बदमाशों ने डॉक्टर दंपती को बंधक बनाकर लूटा, सदर कोतवाल समेत 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड

1 month ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!