ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Wednesday, March 22, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

चुनाव प्रचार का आखिरी दिन, कल बदायूं आएंगे अखिलेश यादव

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
February 11, 2022
चुनाव प्रचार का आखिरी दिन, कल बदायूं आएंगे अखिलेश यादव
Share on FacebookShare on Twitter

बदायूं। जनपद में मतदान में दो दिन शेष हैं, चुनाव प्रचार के अंतिम दिन 12 फरवरी को अखिलेश यादव इस्लामनगर और बदायूं में दो चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

जिले में विधानसभा चुनाव के लिए 14 फरवरी को मतदान होना है। इससे पहले 12 फरवरी को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन होगा। सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी का बदायूं की छह सीटों में से पांच सीटों पर अभी कब्जा है तो वहीं सपा एक पर कब्जा बनाए हुए है। भाजपा को पिछला प्रदर्शन दोहराने की नई चुनौती सामने है। साथ ही पार्टी ने इस बार छह सीटों पर भगवा लहराने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है।

भाजपा की ओर से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, सीएम योगी आदित्यनाथ सिंह समेत सभी बड़े नेताओं की चुनावी जनसभाएं हो चुकी हैं।

उधर सपा की कमान अब तक पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव संभाले हुए हैं। शनिवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जिले में आएंगे। सपा के मीडिया प्रभारी प्रभात अग्रवाल ने बताया कि सबसे पहले वह दोपहर 12 बजे रामलीला मैदान इस्लामनगर पहुंचेंगे। वहां सहसवान और बिसौली के कार्यकर्ताओं की जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 1.25 बजे वह बदायूं विधानसभा क्षेत्र में लौड़ा बहेड़ी में बदायूं, शेखूपुर, दातागंज और बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से 2.15 बजे शाहजहांपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

इससे पहले अखिलेश यादव को गुरुवार 10 फरवरी को आना था। शहर के लोडा बहेड़ी बदायूं बाईपास पर बदायूं, शेखूपुर, दातागंज, बिल्सी विधानसभा के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करनी थी। इसके बाद कार्यकर्ताओं से मुलाकात करके उन्हें इस्लामनगर रवाना होना था। जहां रामलीला मैदान इस्लामनगर में सहसवान और बिसौली विधानसभा के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा करनी थी। लेकिन इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया।

ShareTweetShareSend
Previous Post

बदायूं में बोले योगी- गरीबों का राशन बसपा का हाथी, सपा के गुंडे खा जाते थे

Next Post

दातागंज में प्रियंका गाँधी की वर्चुअल रैली, बोलीं- बेरोजगारी पर बात कब होगी?

Related Posts

प्रेमी के साथ पकड़ी गई नाबालिग प्रेमिका ने की आत्महत्या
बदायूं

प्रेमी के साथ पकड़ी गई नाबालिग प्रेमिका ने की आत्महत्या

2 months ago
उझानी में सुरेश प्रधान की अवैध सम्पत्ति खंगालने में जुटा प्रशासन, चल सकता है बुलडोजर
उत्तर प्रदेश

उझानी में सुरेश प्रधान की अवैध सम्पत्ति खंगालने में जुटा प्रशासन, चल सकता है बुलडोजर

2 months ago
खूनी संघर्ष में तीन की मौत के बाद 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, उझानी के तीन युवक गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

खूनी संघर्ष में तीन की मौत के बाद 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, उझानी के तीन युवक गिरफ्तार

2 months ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!