ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, July 4, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

कल बदायूं में घर-घर जाकर वोट मांगेंगे अमित शाह, दो जनसभा में भी होंगे शामिल

by Badaun Today Staff
February 1, 2022
in जिला बदायूं
A A
कल बदायूं में घर-घर जाकर वोट मांगेंगे अमित शाह, दो जनसभा में भी होंगे शामिल

मथुरा में अमित शाह

Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

बदायूं। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल बुधवार को जनपद आएंगे, यहाँ उनकी दो सभाएं होंगी। शाह शहर में डोर टू डोर कैंपेन भी करेंगे। इस दौरान अमित शाह पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद की सियासी नब्ज भी टटोलेंगे। शाह इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान अप्रैल 2019 में जनपद में आए थे, तब उन्होंने पार्टी की उम्मीदवार संघमित्रा मौर्य के लिए इस्लामियां इंटर कॉलेज मैदान में जनसभा की थी।

अधिकृत कार्यक्रम के मुताबिक कल बुधवार दोपहर करीब बारह बजे अमित शाह का हेलिकॉप्टर सहसवान विधानसभा क्षेत्र के इस्लामनगर कस्बे के केएम इंटर कॉलेज में बने हेलिपैड पर उतरेगा। यहां से वह कार से रामलीला मैदान में आकर जनसभा करेंगे। जनसभा के बाद वापस हेलिपैड पहुंचेंगे फिर इस्लामनगर से शाह का हेलिकॉप्टर करीब दो बजे पुलिस लाइन बदायूं के हेलिपैड पर उतरेगा। यहां से वह कार से शहर के गांधी ग्राउंड में आकर सभा को संबोधित करेंगे। 

इसके बाद कार से जवाहरपुरी मोहल्ले जाकर वहां पांच परिवारों से संपर्क कर प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे। वह भाजपा के जिला कार्यालय जाएंगे। वहां संगठन की चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। शाम करीब पांच बजे पुलिस लाइन हेलिपैड से रवाना हो जाएंगे।शाह का डोर-टू-डोर कैम्पेन का कार्यक्रम छोटा रखा गया है, दरअसल दो दिन पहले सहारनपुर के देवबंद की डोर टू डोर जनसंपर्क के दौरान भारी भीड़ जुटी थी, जिससे गृहमंत्री की न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही नजर आई, बल्कि कोरोना गाइडलाइन्स की धज्जियां भी उड़ीं। इस कारण कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा था।

गृहमंत्री अमित शाह के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। गृह मंत्री के सभास्थल के अलावा अन्य स्थानों पर बड़ी संख्या में पुलिस, पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात रहेंगे।

ShareTweetSend
Previous Post

बदायूं में 5 वर्ष की मासूम से हैवानियत, गांव के नाबालिग ने किया दुष्कर्म

Next Post

उझानी में जुए के विवाद में फायरिंग, आचार संहिता की उड़ीं धज्जियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!