ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Tuesday, May 30, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

आंगनबाड़ी सहायिका का गैंगरेप, गुप्तांग में गंभीर चोट, मामला दबाती रही पुलिस

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
January 8, 2021
आंगनबाड़ी सहायिका का गैंगरेप, गुप्तांग में गंभीर चोट, मामला दबाती रही पुलिस
Share on FacebookShare on Twitter

उघैती (बदायूं)। जनपद में उघैती क्षेत्र में एक आंगनबाड़ी सहायिका के साथ गैंगरेप ने दिल्ली के निर्भया कांड की यादों को लोगों के जहन में फिर से ताजा कर दिया है। उघैती क्षेत्र एक महिला के साथ गैंगरेप कर उसकी हत्या कर दी गयी। बहशी यहीं तक नहीं रुके, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके गुप्तांग में गंभीर चोटें हैं, ऐसा प्रतीत होता है रॉड जैसी कोई चीज डाली गयी है, अलावा बाईं पसली-पैर-फेफडे में चोट की पुष्टि भी हुई है। हत्या करने के बाद बहशी दरिन्दे आंगनबाड़ी सहायिका की अर्धनग्न लाश को गाड़ी में डालकर उसके घर के बाहर फेंक गए। इस पूरे प्रकरण में पुलिस भी लापरवाह बनी रही जिसका फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गए।

सनसनीखेज वारदात उघैती थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां की 42 वर्षीय महिला रविवार शाम पास के गांव स्थित एक मंदिर पर पूजा के लिए गयी थी। लेकिन देर शाम तक वो घर वापस नहीं लौटी। जिसके बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, परिजनों के मुताबिक रात करीबन साढ़े 11 बजे मंदिर का महंत अपने दो साथियों के साथ आया और महिला के शव को अर्धनग्न हालत में घर के बाहर डालकर चला गया। महिला के कपड़े खून से लथपथ थे, उसके कपड़े फटे हुए थे। इस घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस नहीं आई।

सोमवार सुबह उन्होंने डायल-112 को सूचना दी। लखनऊ कंट्रोल रूम से डायल-112 महिला के जब महिला के घर पहुंची तब थाना पुलिस में हड़कंप मचा और पुलिस मौके पर पहुंची। तब कहीं सोमवार की दोपहर करीबन 16 घंटे बाद लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हालाँकि इसके बावजूद भी पुलिस की लापरवाही यहीं तक नहीं। परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया लेकिन उघैती थानेदार राघवेंद्र प्रताप सिंह ने घटनास्थल का मुआयना तक नहीं किया। महंत के मुताबिक महिला कुएं में गिरी थी लेकिन यहाँ सवाल यह भी उठता है उसने इस संबंध में किसी गांव वाले को सूचना नहीं दी बल्कि अपने दो परिचित लोगों बुलाकर महिला की लाश उसके घर के बाहर क्यों डाल दी।

पढ़ें: आंगनबाड़ी सहायिका गैंगरेप: फजीहत के बाद थानाध्यक्ष निलंबित, दो आरोपी गिरफ्तार

वहीं महिला डॉक्टर समेत तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। मंगलवार शाम को रिपोर्ट आई तो पता चला कि महिला के गुप्तांग में गंभीर चोटें हैं। उसकी गुप्तांग में लोहे या लकड़ी की रॉड जैसा कुछ डाला गया है। इसके अलावा बाएं पसली-पैर-फेफडे पर भी गंभीर घाव हैं, इसकी वजह से उसका काफी खून भी निकल गया था। इस मामले में आरोपी बाबा सत्यनारायण, उसका शिष्य वेदराम व वाहन चालक जसपाल फरार हैं।

वीडियो: गांव में ही मीडिया में बयानबाजी करता रहा आरोपी बाबा, पुलिस ने नही किया गिरफ्तार

आरोपियों को बचाती रही पुलिस

रविवार रात जब साढ़े 11 बजे आरोपियों ने महिला की लाश अर्धनग्न और खून से लथपथ उसके घर के बाहर फेंका, उसके बाद से ही घटनाक्रम स्पष्ट था। परिजनों ने रात 12 बजे ही थाने में इसकी सूचना दी लेकिन पुलिस वहां नहीं पहुंची। लाश को घर फेंके जाने से लेकर 16 घंटे बाद पोस्टमार्टम को भेजे जाने तक आरोपी महंत गाँव में ही मौजूद था लेकिन पुलिस ने परिजनों की बार बार शिकायत के बावजूद उसे हिरासत में नहीं लिया। बल्कि लापरवाह इंस्पेक्टर राघवेंद्र प्रताप सिंह ने पुजारी की ही बात को आगे बढाया। नतीजतन अब पुलिस जल्द से जल्द तीनों आरोपियों को हिरासत में लेने का दावा कर रही है।

ShareTweetShareSend
Previous Post

उझानी: प्रेमी युगल ने की खुदकुशी, एक ही पेड़ से लटके मिले

Next Post

आंगनबाड़ी सहायिका गैंगरेप: फजीहत के बाद थानाध्यक्ष निलंबित, दो आरोपी गिरफ्तार

Related Posts

पुरानी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन की मौत, चार घायल
अपराध

पुरानी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन की मौत, चार घायल

3 months ago
सहसवान कोतवाली में पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने वाले युवक की मौत, पुलिस प्रताड़ना से था परेशान
सहसवान

सहसवान कोतवाली में पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने वाले युवक की मौत, पुलिस प्रताड़ना से था परेशान

3 months ago
सहसवान में आम के बाग में लटके मिले प्रेमी युगल के शव
अपराध

सहसवान में आम के बाग में लटके मिले प्रेमी युगल के शव

8 months ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!