ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, May 21, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

कनपटी पर तमंचा रखकर भैंस ले गए बदमाश, तीन गांवों से 7 भैंस चोरी

by Badaun Today Staff
March 13, 2023
in उझानी
A A
उझानी में घर में घुसकर किशोरी के साथ छेड़छाड़
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

उझानी(बदायूं)। जनपद में सक्रिय पशु चोर गिरोह पशुपालकों के लिए सिरदर्द बन गया है। बीती रात पशु चोर गिरोह के सदस्य अलग-अलग तीन स्थानों से 5 भैंस चोरी कर ले गए। एक ग्रामीण को तमंचे के बल पर बंधक भी बना लिया। चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर लोगों में नाराजगी है।

ADVERTISEMENT

क्षेत्र के गांव तेहरा निवासी शेर सिंह पुत्र नत्थू सिंह रविवार रात में घेर में सो रहे थे। करीबन एक बजे दीवार फांदकर चार पांच बदमाश घेर में घुस आए। आहट सुनकर शेर सिंह जाग गए तो बदमाशों ने उनकी कनपटी पर तमंचा रख दिया और रस्सी से उनके हाथ बाँध दिए। इसके बाद बदमाशों ने एक-एक कर चार भैंस को खोलकर बाहर खड़ी गाड़ी के पास तक लेकर आए। आराम से भैंस को लादकर ले गये। बदमाशों के चले जाने के बाद पीड़ित भागते हुए अपने घर पहुंचा। जहाँ परिवार उसके बंधे हुए हाथ खोले। बाद में गांव के तमाम लोग जाग गए। उन्होंने बदमाशों का पता लगाने की कोशिश की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला।

दरवाजे पर बंधी भैंस ले गए बदमाश
रविवार रात ही बदमाश वुर्रा फरीदपुर गांव से दरवाजे पर बंधी भैंस चोरी कर ले गए। बदमाश पीड़ित समेत तीन घरों के दरवाजे बाहर से बंद कर गए। पीड़ित जयप्रकाश पुत्र यादराम सिंह ने बताया कि भैस घर के दरवाजे पर बंधी हुई थी। रात को बदमाश भैंस चोरी कर ले गए। भैंस खोलने की भनक तक नहीं लगी। सोमवार सुबह उजाला होने पर घर के लोग जागे तो दरवाजा बाहर से बंद था। उन्होंने शौर मचाया तो आस-पडोस के लोग जाग गए।

ग्रामीणों ने बाहर आकर देखा कि जय प्रकाश के साथ-साथ आसाराम और चैतन्य के घर के दरवाजे भी बाहर से बंद थे। ग्रामीणों ने तीनों घरों के दरवाजे खोलकर लोगों को बाहर निकाला। जयप्रकाश जब बाहर आए तब भैंस चोरी की वारदात का पता चला। जयप्रकाश ने बताया कि बीते साल भी उनके घर से दो भैंस चोरी हुई थीं, शिकायत के बावजूद उनका कुछ पता नहीं चला।

इसके अलावा शनिवार रात गांव नसरुल्लापुर निवासी नत्थू लाल शाक्य घेर में बंधी एक भैंस को बदमाश ले गए। सुबह होने पर घेर गए तो भैंस गायब थी। तीनों पीड़ितों ने कोतवाली में शिकायत दी है। ग्रामीणों ने पुलिस से गिरोह को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। ताकि पशु चोरी की घटनाओं पर अंकुश लग सके। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की।

ShareTweetSend
Previous Post

उझानी में सटोरियों से लोग हुए परेशान, पुलिस से शिकायत करने पर किया कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला

Next Post

कछला गंगा घाट पर गोवंशो की मौत, शवों को नोच रहे कुत्ते और कौवे, कई कंकाल भी मिले

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!