ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, May 21, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

जम्मू कश्मीर में बदायूं का जवान शहीद, आज घर पहुंचेगा मोहित का शव

by Badaun Today Staff
July 28, 2024
in बदायूं
A A
जम्मू कश्मीर में बदायूं का जवान शहीद, आज घर पहुंचेगा मोहित का शव

मोहित राठौर

Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

बदायूं। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ में शनिवार को बदायूं के मोहित राठौड़ शहीद हो गए। इस घटना में 4 जवान घायल भी हुए हैं। मोहित के शहीद होने की खबर के बाद से ही गांव में मातम पसरा गया है। आज मोहित का शव गांव पहुंचेगा। उसके बाद पूरे सम्‍मान के साथ उन्‍हें अंतिम विदाई दी जाएगी।

ADVERTISEMENT

थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव सभानगर निवासी राइफलमैन मोहित राठौर(27) पुत्र नत्थू सिंह राठौर वर्ष 2017 में सेना में भर्ती हुए थे। स्वजन के अनुसार, उनकी तैनाती राजस्थान के जैसलमेर में थी मगर 20 दिन पहले सर्च आपरेशन के लिए कश्मीर बुला लिया गया था। शनिवार तड़के जानकारी मिली कि कुपवाड़ा में सर्च अभियान के दौरान आतंकियों से सामना हो गया। उनकी टोली ने एक आतंकी को मार गिराया। शेष आतंकियों ने मोहित पर निशाना साध दिया। चार गोलियां लगने के कारण वह बलिदान हो गए।

बहन की शादी की थी जिम्मेदारी
मोहित अपने परिवार में तीन बहनों के बीच में इकलौता भाई था। इसमें बड़ी बहन रुचि और छोटी नीतू की भी शादी हो चुकी है। सबसे छोटी बहन पूजा की शादी के लिए रिश्ते की बात चल रही थी। मोहित की मां कलावती का 12 वर्ष पूर्व देहांत हो चुका है। फौज में नौकरी मिल जाने के बाद वह अपने पिता को आश्वस्त करके गया था कि पापा, बहन की शादी की चिंता मत करना। शादी की पूरी जिम्मेदारी हम उठाएंगे, वापस लौटूकर रिश्ता पक्का कर देंगे।

आज घर पहुंचेगा शव
आतंकी हमले में जान गंवाने के बाद शनिवार दोपहर जम्मू में मोहित का पोस्टमार्टम कराया गया। उसके बाद उनका पार्थिव शरीर बरेली लाया गया। रविवार सुबह बरेली से सेना की यूनिट उन्हें गांव अपने साथ लेकर पहुंचेगी। सलामी देने के बाद उन्हें मुखाग्नि दी जाएगी।

250 की आबादी सेना में हैं 12 नौजवान
सभानगर में गांव के 12 अन्य लोग फौज में सैनिक हैं। दो युवा अग्निवीर हैं, सात लोग पुलिस में, दो पीएसी में और दो युवतियां महिला पुलिसकर्मी हैं। मोहित के चचेरे भाई फौजी दीपक रजौरी में तैनात हैं। खानदान के सदस्य संतोष कुमार, ऋषिपाल और हरकेश भी सेना में हैं। थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार सुबह तक बलिदानी की पार्थिव देह गांव पहुंचेगी। दोपहर को सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।

ShareTweetSend
Previous Post

दो दिन से लापता बच्चे की मिली लाश, गला काटकर हत्या

Next Post

शहीद जवान मोहित का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, अंतिम दर्शन के उमड़ा हुजूम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!