ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, July 4, 2025
  • Login
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
No Result
View All Result

भाकियू नेताओं का कोतवाली में प्रदर्शन, रिपोर्ट में तीसरे हमलावर को न शामिल करने का आरोप

by Badaun Today Staff
July 27, 2019
in उझानी
A A
भाकियू नेताओं का कोतवाली में प्रदर्शन, रिपोर्ट में तीसरे हमलावर को न शामिल करने का आरोप
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

उझानी। भारतीय किसान यूनियन के नेता को गोली मारने के मामले में शनिवार को कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। यूनियन के संगठनों ने पुलिस की रिपोर्ट में एक अज्ञात आरोपी को शामिल न करने का आरोप लगाया। जिसके बाद कोतवाल द्वारा सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन पर मामला शांत हुआ, भाकियू ने प्रकरण में निष्पक्ष जांच न करने पर आन्दोलन की चेतावनी दी है।

ADVERTISEMENT

शनिवार को भाकियू असली, भाकियू टिकैत और भाकियू राष्ट्रवादी गुट के नेता एक साथ कोतवाली पहुँच गए। पूर्व मंडल उपाध्यक्ष भागमल चौधरी को गोली मारने के मामले में भाकियू जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह राठौर ने पुलिस प्रशासन पर रिपोर्ट में अज्ञात हमलावर का नाम न शामिल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भागमल चौधरी के बेटे रोहिताश ने दो नामजद आरोपियों के साथ एक अज्ञात हमलावर का जिक्र भी किया था लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट में दो आरोपियों को ही शामिल किया है।

वहीं कोतवाल विनोद चाहर ने यूनियन नेताओं को शांत करते हुए रिपोर्ट में तीसरे अज्ञात आरोपी को शामिल करने की बात कही है, उन्होंने कहा कि गोली लगने के बाद रोहिताश से मिली तहरीर में दो नामजद आरोपियों गजेंद्र व देवेंद्र का ही जिक्र था जिनकी गिरफ्तारी हो चुकी है। इस दौरान भाकियू असली जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह राठौर, भाकियू(टिकैत)) प्रदेश महासचिव दिग्विजय सिंह, भाकियू(राष्ट्रवादी) जिला महासचिव आसिम उमर, विशन कुमार बाल्मीकि, गंगा सिंह शाक्य, चन्द्रमोहन वर्मा समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

गौरतलब है कि गुरूवार रात घर के बाहर सो रहे भागमल चौधरी पेट में गोली मार दी गयी थी। जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत को देखते हुए बरेली रेफर कर दिया गया, फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

ShareTweetSend
Previous Post

उझानी: शॉर्ट शर्किट से मकान में लगी आग, गृहस्थी खाक

Next Post

आगे निकलने की होड़ में भिड़े डीजे, कांवड़ियों में जमकर चली लाठियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!
Exit mobile version