ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Wednesday, March 22, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

बदायूं में भाजपा में बड़ा उलटफेर, राजीव गुप्ता को बनाया जिलाध्यक्ष

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
September 7, 2021
बदायूं में भाजपा में बड़ा उलटफेर, राजीव गुप्ता को बनाया जिलाध्यक्ष

बदायूं सांसद संघमित्रा मौर्य के साथ राजीव गुप्ता

Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ/बदायूं। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा ने संगठनात्मक गतिविधियों में निष्क्रिय रहने पार्टी पदों में बदलाव कर रही है। साथ ही कई नई नियुक्तियां भी कर रही है। इसी कड़ी में बीजेपी ने यूपी के पांच जिलों में पार्टी के नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की है। इनमें सबसे बड़ा उलटफेर बदायूं में किया गया है, पार्टी ने अशोक भारतीय को हटाकर राजीव गुप्ता को जिलाध्यक्ष बनाया है। इन नामों का ऐलान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने किया।

भाजपा के प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व के पास संगठनात्मक 98 जिलों में कुछ जिलाध्यक्षों के संगठन में सक्रिय नहीं रहने, स्थानीय सांसद या विधायक के दबाव में संगठन की गतिविधियां प्रभावित करने और पंचायत चुनाव में गड़बड़ी की शिकायतें पहुंची है। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने गत दिनों यूपी प्रवास के दौरान ही निष्क्रिय लोगों को पद मुक्त करने को कहा था। जिसके बाद लगातार संगठन में बदलाव किया जा रहा है।

इसी क्रम में ब्रज क्षेत्र में जनपद बदायूं में निवर्तमान जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय को हटाया गया है, उनकी जगह राजीव कुमार गुप्ता को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वह वर्तमान में बृजक्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री थे। वह भाजपा में आर्थिक प्रकोष्ठ क्षेत्रीय संयोजक रह चुके हैं। इसके अलावा जिला उपाध्यक्ष सहित कई पद रहे। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ से भी जुड़े हुए हैं। राजीव गुप्ता युवा होने के साथ साथ पार्टी के मेहनती और सक्रिय कार्यकर्ताओं में शुमार रहे हैं, दातागंज नगर पालिका के चेयरमैन रह चुके हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में नगर पालिका को एक नए आयाम तक पहुंचाया है

राजीव गुप्ता वर्ष 2006 से 2017 तक दातागंज नगर पंचायत के चेयरमैन रहे हैं। 2012 में वह दातागंज नगर पंचायत के अध्यक्ष बने तो उन्होंने दातागंज को नगर पालिका परिषद का दर्जा दिलाने का का प्रयास शुरू कर दिया था। उन्होंने दातागंज को विशेष सफाई अभियान चलाया, साथ ही पौलीथीन पर प्रतिबन्ध लगा दिया। राजीव कुमार गुप्ता ने नगर पंचायत दातागंज को हाइटैक तकनीक से जोड़ा। उन्होंने लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरुक करने के लिए वॉल पेंटिग, बैनर, पोस्टर और कटआउट का सहारा लिया। उनके प्रयासों को शासन स्तर तक सराहा गया। दातागंज को आदर्श नगर भी घोषित किया गया।

राजीव गुप्ता ने अपनी टीम के साथ कई बार लखनऊ में जाकर दातागंज को नगर पालिका परिषद का दर्जा दिलाने की पैरवी की और आख़िरकार उनका ताबडतोड़ प्रयास सफल हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष के पद पर उनकी नियुक्ति से समर्थकों में ख़ुशी का माहौल है।

ShareTweetShareSend
Previous Post

लेनदेन विवाद में भांजे ने अपने ससुर के साथ मिलकर मामा को उतारा मौत के घाट

Next Post

यूपी में नाइट कर्फ़्यू का समय बदला, मास्क पहनना हुआ जरुरी

Related Posts

पिता के समर्थन में आईं भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य, बोलीं- स्वामी का साथ दो, भाजपा उम्मीदवार को हराओ
राजनीति

रामचरितमानस पर विवादित बयान पर पिता के बचाव में आईं भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य

2 months ago
प्रेमी के साथ पकड़ी गई नाबालिग प्रेमिका ने की आत्महत्या
बदायूं

प्रेमी के साथ पकड़ी गई नाबालिग प्रेमिका ने की आत्महत्या

2 months ago
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का बेहूदा बयान, बोले- रामचरितमानस बकवास, इस पर बैन लगा देना चाहिए
राजनीति

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का बेहूदा बयान, बोले- रामचरितमानस बकवास, इस पर बैन लगा देना चाहिए

2 months ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!