Site icon Badaun Today

हाजी हिमायत उल्लाह अब्बासी के निधन पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने जताई संवेदना

उझानी। नगर के समाजसेवी और डॉक्टर शफात उल्लाह अब्बासी के वालिद हाजी हिमायत उल्लाह अब्बासी(85) का शुक्रवार देर रात इंतकाल हो गया। बीते एक माह से वो बीमार चल रहे थे। शुक्रवार को उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। घर पर उनका इलाज चल रहा जिसके बाद देर रात उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने लोग पहुँच रहे हैं। विभिन्न राजनीतिक हस्तियों के साथ व्यापारियों समेत अन्य संगठन के लोगों ने अपनी संवेदना व्यक्त की है।

कल सोमवार शाम भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी अब्दुल रशीद अंसारी, राष्ट्रीय महासचिव एस एम अंसारी, उर्दू अकादमी सदस्य सरफराज़ चौधरी, हाजी सलीम, फिरोज खान आदि लोग डॉक्टर शफात उल्लाह अब्बासी के निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की है। उनके निधन पर हाजी अब्दुल रशीद अंसारी ने कहा कि हम लोग इस समाचार को सुनते ही काफी मर्माहत हो गए। उनके निधन से समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है।

Exit mobile version