ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Monday, September 25, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

ग्राउंड रिपोर्ट: सपा नेता धर्मेन्द्र यादव के विकास कार्यों पर भाजपा ने लगाई अपनी मुहर

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
March 20, 2020
ग्राउंड रिपोर्ट: सपा नेता धर्मेन्द्र यादव के विकास कार्यों पर भाजपा ने लगाई अपनी मुहर
Share on FacebookShare on Twitter

बदायूं। भाजपा सरकार पर अब तक दूसरी सरकारों की योजना के नामकरण का आरोप लगता था लेकिन अब योजना को ही अपने नाम करने का मामला सामने आया है। जिस पर भाजपा ने अपनी मुहर भी लगा दी है, जिसके बाद योगी सरकार की उपलब्धियों पर उनके ही पार्टी नेताओं ने सवाल उठा दिए हैं। 

प्रदेश की योगी सरकार तीन वर्ष पूरा करने पर उपलब्धियों का बड़े स्तर पर बखान कर रही है। इसके लिए सभी 403 विधानसभाओं में उपलब्धियों की बुकलेट तैयार कराई की गयी हैं। प्रदेश भर में सरकार द्वार कराये गये कामों की जानकारी इस बुकलेट में प्रकाशित की गयी है। लेकिन जिले में यह बुकलेट सवालों के घेरे में हैं। इस बुकलेट में सांसद संघमित्रा मौर्य सहित विधानसभावार तमाम विधायकों की तस्वीरों को प्रकाशित किया गया है। जिसमे समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव की सांसद निधि से कराए गए विकास कार्यों को भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य की उपलब्धि बताते हुए बड़े जोर शौर से प्रकाशित किया है।

बदायूं के मौहल्ला महाराज नगर में डॉ. सुनील के मकान से सक्सेना के घर तक और मौहल्ला कबूलपपुरा गौटिया में शकील के मकान से मुबीन के मकान तथा फिरासत के मकान से डॉ सलमान के मकान तक सीसी सडक का निर्माण सांसद निधि से धर्मेन्द्र यादव के कार्यकाल हुआ था, जबकि बुकलेट में भाजपा सांसद संघमित्रा ने अपनी उपलब्धि बताया है। भाजपा की बुकलेट में प्रकाशित विकास कार्यों की लम्बी सूची है जिन पर धर्मेन्द्र यादव के कार्यकाल में सांसद निधि से काम हो चुका है।

वहीं बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के कस्बा उझानी ब्लॉक के गाँव अब्दुल्लागंज में कुंवरसेन के घर से नरेश चन्द्र शर्मा और हेतराम के घर से रविन्द्र सक्सेना के घर तक सीसी रोड़ का निर्माण हुआ। करीबन 4 लाख की लागत से सडक का निर्माण धर्मेन्द्र यादव की सांसद निधि के तहत हुआ था लेकिन योगी सरकार की बुकलेट में इसे भाजपा सांसद द्वारा कराए गए कार्यों का नाम दिया गया है।

विकास के दावों की हकीकत यहीं नहीं थमती। फरवरी 2018 में कस्बा उझानी के मौहल्ला गौतमपुरी स्थित पार्क में संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को असमाजिक तत्वों ने नुकसान पहुँचाया था। जिसके बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष था। मामला धर्मेन्द्र यादव के पहुँचा तो उन्होंने प्रतिमा की सुरक्षा को प्रमुखता देते हुए की पार्क की चारदीवारी करवा दी और गेट भी लगवाया। इसके बाद उन्होंने यहाँ से एक राजनैतिक सभा भी की। लेकिन भाजपा की बुकलेट में इसे भी संघमित्रा मौर्य की सांसद निधि से कराए गए कार्यों के साथ जोड़ा गया है।

इसके अलावा सहसवान विधानसभा में गाँव सराय संवाल में पुलिया से छत्रपाल के घर तक, गाँव मड़ारी सिधारपुर में प्राथमिक विद्यालय से शिशुपाल के घर तक, गाँव नगला चोई के मजरा चंदनपुर में सीसी सडक और नाली निर्माण का काम भी सांसद निधि के तहत धर्मेन्द्र यादव के कार्यकाल में हुआ था जिसे भाजपा सरकार ने अपना विकास कार्य बताने में कोई कसर नहीं छोड़ी गयी है। सहसवान के ही गाँव सराय सांवल और गाँव बहतपुर के बारातघरों को भी सांसद निधि के तहत दिखाया गया है जबकि इनका निर्माण भी समाजवादी पार्टी से पूर्व सांसद धर्मेन्द यादव की निधि के तहत हुआ था।

जाहिर है संघमित्रा मौर्य को जिले की सांसद के तौर में अभी एक साल भी नही हुआ है, उनकी निधि की पहली किश्त हाल ही में जारी हुई है, जिससे अभी तक सड़क, बारातघर, नाली निर्माण सम्बंधित कोई विकास कार्य नहीं हुआ। जिसके बावजूद पूर्व सांसद के विकासकार्यों को उनके साथ बुकलेट में दिखाना लोगों के बीच चर्चा का विषय है। समाजवादी पार्टी ने इस मामले में हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा झूठ की राजनीति करती है। संघमित्रा मौर्य को अभी तक 100 मीटर सडक नहीं बनवाई है, इस मामले को प्रमुखता से उठाया जाएगा। 

ShareTweetShareSend
Previous Post

होर्डिंग विवाद: योगी सरकार का नया दांव, दंगाइयों से वसूली के लिए अध्यादेश पर मुहर

Next Post

उझानी: घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को मार दी गोली

Related Posts

उझानी की मुस्कान ने मोहब्बत की खातिर छोड़ा मजहब, अर्जुन संग हिंदू रीति रिवाज से रचाई शादी
बदायूं

उझानी की मुस्कान ने मोहब्बत की खातिर छोड़ा मजहब, अर्जुन संग हिंदू रीति रिवाज से रचाई शादी

1 week ago
डॉक्टर दम्पत्ति के घर में लूट का मास्टरमाइंड निकला पुराना ड्राइवर, चार बदमाश गिरफ्तार
अपराध

डॉक्टर दम्पत्ति के घर में लूट का मास्टरमाइंड निकला पुराना ड्राइवर, चार बदमाश गिरफ्तार

4 weeks ago
मरीज बनकर आए बदमाशों ने डॉक्टर दंपती को बंधक बनाकर लूटा, सदर कोतवाल समेत 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड
अपराध

मरीज बनकर आए बदमाशों ने डॉक्टर दंपती को बंधक बनाकर लूटा, सदर कोतवाल समेत 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड

1 month ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!