Site icon Badaun Today

भाजपा प्रत्याशी संघमित्रा ने भरा नामांकन

बदायूं। भाजपा प्रत्याशी डा़ संघमित्रा मौर्य ने आज 23 लोकसभा क्षेत्र बदायूं सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है। उन्होंने यहां जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि देशभर से भाजपा को जबर्दस्त समर्थन मिल रहा है। भाजपा फिर सत्ता में लौटेगी। पीएम मोदी और सीएम योगी जो विकास कराया है उस दम पर जनता भाजपा को लाना चाहती है।

आज मंगलवार की सुबह शहर के कृष्णा लोन में संघमित्र मौर्य के नामांकन में शामिल जिले भर के भाजपाइयों की भीड़ उमड़ी। यहां भाजपा प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य के लिए जनसभा का आयोजन किया गया। जिसके बाद भाजपा प्रत्याशी डा़ संघमित्र मौर्य शहर के नगला मंदिर, गौरी शंकर मंदिर, बिरवा बाड़ी मंदिर पहुँच आशीर्वाद लिया। यह पूजा अर्चना करने के बाद वह भाजपा  भाजपा पदाधिकारियों, विधायकों के साथ नामांकन दाखिल करने के लिए कलक्ट्रेट पहुंचे। कलक्ट्रेट गेट पर काफिला को रोककर प्रत्याशी डॉक्टर संघमित्रा मौर्य ने नामांकन कक्ष में पहुंचकर अपना पर्चा दाखिल किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी योजनाओं से जो विकास जन जन तक पहुंचा है उसे जनता भली-भांति जानती है। इसके अलावा जिले के लिए क्या क्या करेंगे और भाजपा जिले में कितनी मजबूत है यह 23 तारीख को बताएंगे। इसका फैसला जनता 23 तारीख को लेने जा रही है

Exit mobile version