ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, July 6, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

यूपी एमएलसी चुनाव: 36 में से 33 सीटों पर बीजेपी का कब्‍जा, सपा का सूपड़ा साफ

by Badaun Today Staff
April 12, 2022
in उत्तर प्रदेश
A A
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: 21 जिलों में भाजपा की निर्विरोध जीत तय, सपा के खाते में एक सीट
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में प्रचंड जीत के बाद भाजपा ने पहली बार विधान परिषद में भी बहुमत हासिल कर लिया है। एमएलसी चुनाव में 36 में से कुल 33 सीटों पर बीजेपी कब्‍जा करने में कामयाब रही है, इनमे से नौ सीटें बीजेपी पहले ही निर्विरोध जीत चुकी थी। वहीं, मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया।

ADVERTISEMENT

विधान परिषद की 36 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में नौ सीटों पर बीजेपी के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। बाकी 27 सीटों के लिए पिछले शनिवार को मतदान हुआ था। आज 27 सीटों के लिए हुई मतगणना में भी 24 सीटों पर बीजेपी उम्‍मीदवार जीते। चुनाव में प्रमुख विरोधी दल सपा को बुरी हार का सामना करना पड़ा है। वह एक सीट भी नहीं जीत सकी है। हालांकि 3 निर्दलीय प्रत्याशी जरूर भाजपा और सपा की लड़ाई में अपनी पहचान बनाए रखने में कामयाब रहे हैं।

इस बड़ी जीत पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम योगी ने ट्विटर पर लिखा, ”आज उत्तर प्रदेश के स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद चुनावों में बीजेपी की प्रचण्ड विजय ने पुनः स्पष्ट कर दिया है कि आदरणीय प्रधानमंत्री के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में प्रदेश की जनता राष्ट्रवाद, विकास एवं सुशासन के साथ है।”

वाराणसी में बीजेपी को झटका
हालांकि, बीजेपी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में करारा झटका लगा है जहां निर्दलीय प्रत्याशी अन्नपूर्णा सिंह ने जीत हासिल कर ली। यहां बीजेपी तीसरे स्थान पर रही। अन्नपूर्णा सिंह जेल में बंद माफिया ब्रजेश सिंह की पत्नी हैं और लगातार दूसरी बार इस सीट से विधान परिषद का चुनाव बतौर निर्दलीय उम्मीदवार जीती हैं।

वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि वाराणसी सीट से पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह की पत्नी निर्दलीय प्रत्याशी अन्नपूर्णा सिंह ने 4234 मत पाकर चुनाव जीत लिया है। उन्होंने अपने निकटतक प्रतिद्वंद्वी सपा के उमेश यादव को 3889 मतों से हराया। बीजेपी प्रत्याशी सुदामा पटेल 170 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा 127 मतपत्र निरस्त हुए हैं।

वाराणसी में बीजेपी को भले ही निराशा हाथ लगी लेकिन निर्दलीय उम्मीदवार अन्नपूर्णा सिंह ने अपनी जीत के बाद कुछ ऐसा कह दिया है जिसने कि यह साबित कर दिया है कि चुनाव में अदृश्य रूप से ही लेकिन बीजेपी का उन्हें समर्थन जरूर था। बृजेश सिंह की पत्नी ने कहा है कि वह अपनी जीत का श्रेय पीएम मोदी और सीएम योगी को देना चाहती हैं। अन्नपूर्णा सिंह बीजेपी के विधायक सुशील सिंह की चाची हैं। सुशील सिंह को पूर्वांचल के प्रभावशाली चेहरों में एक कहा जाता है और वह सीएम योगी के बेहद करीबी भी हैं।

40 साल बाद किसी पार्टी को बहुमत
यूपी विधान परिषद में 100 सीटें हैं। विधान परिषद में बहुमत का आंकड़ा 51 का है। अब भाजपा के 67 एमएलसी हो चुके हैं। 40 साल में ये पहली बार है जब यूपी विधान परिषद में किसी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला है। इससे पहले 1982 में कांग्रेस के पास पूर्ण बहुमत था।

सत्ताधारी पार्टी को होता है एमएलसी चुनाव में फायदा

  • 2004 में जब मुलायम सिंह यादव मुख्यमंत्री थे, तब समाजवादी पार्टी ने 36 में 24 सीटें जीती थीं।
  • 2010 में जब मायावती मुख्यमंत्री थीं, तब बसपा ने 36 में 34 सीटें जीती थीं।
  • 2016 में जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे, तब सपा ने 31 सीटों पर जीत हासिल की थी। इसमें आठ सीटों पर निर्विरोध ही सपा प्रत्याशी जीत गए थे।
  • 2018 में 13 सदस्य निर्विरोध ही चुनाव जीत गए थे। इसमें योगी आदित्यनाथ, केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा समेत 10 सदस्य भाजपा के थे। इसके अलावा अपना दल (सोनेलाल) और सपा के एक-एक सदस्य भी चुने गए थे।
  • 2020 में शिक्षक एमएलसी के चुनाव हुए थे। तब छह सीटों में से तीन पर भाजपा, एक पर सपा और दो पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की थी।
  • 2020 में ही पांच एमएलसी की सीटों के लिए चुनाव हुए थे। तब तीन पर भाजपा और एक पर समाजवादी पार्टी की जीत हुई थी।
  • 2021 में भाजपा के चार सदस्यों को राज्यपाल ने नामित किया था।

अब कैसी होगी विधान परिषद की तस्वीर?
नतीजे आने के बाद विधान परिषद में भाजपा के 67 सदस्य हो जाएंगे। समाजवादी पार्टी के 17, बसपा के चार, कांग्रेस के एक, अपना दल (सोनेलाल) के एक सदस्य हैं। इसके अलावा दो शिक्षक एमएलसी, पांच निर्दलीय और एक निषाद पार्टी के सदस्य हैं। दो सीटें खाली हैं।

ShareTweetSend
Previous Post

उझानी में थाने में महिला से अश्लील हरकत, एसएसआई बोला- मेरे कमरे में आओ फिर तेरे पति को छोड़ दूंगा, कोर्ट पहुंची महिला

Next Post

‘थोड़ी सी जो पी ली है’….. सहसवान में सिपाहियों ने शराब पीकर मचाया हंगामा, सस्पेंड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!