ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Friday, June 9, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

भाजपा कार्यकर्ताओं की दबंगई, मेडिकल कॉलेज में घुसकर लैब टेक्नीशियन को पीटा

Vishal Maheshwari by Vishal Maheshwari
November 7, 2020
भाजपा कार्यकर्ताओं की दबंगई, मेडिकल कॉलेज में घुसकर लैब टेक्नीशियन को पीटा
Share on FacebookShare on Twitter

बदायूं। भाजपा जिलाध्यक्ष और मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक के बीच नोंकझोंक और धमकीबाजी का मामला अब हाथापाई तक पहुँच गया है। शनिवार को भाजपाई गुंडों ने मेडिकल कॉलेज में घुसकर एक लैब टेक्नीशियन को बुरी तरह पीटा। घटनाक्रम सीसीटीवी में दर्ज हुआ है वही सिविल लाइंस थाना पुलिस ने आरोपी भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

उत्तर प्रदेश में 15 साल का वनवास काटकर सत्‍ता में आई भाजपा से जनता ने उम्‍मीद की थी क‍ि अब कानून-व्‍यवस्‍था ठीक होगी, सीएम योगी इसके लिए प्रयासरत भी हैं लेकिन कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने की जिम्मेदारी अब खुद पार्टी कार्यकर्ताओं ने संभाल ली है। कोरोनाकाल में जिन वारियर्स को अब तक फूल मालाएं पहनाएं जा रही थीं, वहीं अब सत्ता की हनक में उन्हें ही धुना जा रहा है। शनिवार को करीबन 2 बजे मेडिकल कॉलेज में उघैती क्षेत्र के हरदासपुर मंडल के अध्यक्ष महेश शर्मा के साथ करीबन एक दर्जन भाजपा कार्यकर्ता ने मेडिकल कॉलेज में दाखिल हुए, इस दौरान उन्हें डॉक्टर आरिफ तो नजर नहीं आए हैं लेकिन उनकी जगह लैब टेक्नीशियन रिजवान को पीट दिया। यह प्रकरण सीसीटीवी में भी दर्ज हुआ है जिसमे रिजवान पर लगातार थप्पड़-घुसें बरसाए जा रहे हैं। रिजवान की नाक से खून भी बहने लगा। इस घटना के बाद परिसर में हंगामा मच गया। मेडिकल कॉलेज के स्टाफ ने घटना का विरोध करते हुए हडताल की धमकी दी।

रिजवान के मुताबिक इस घटनाक्रम में शामिल लोगों से उनका कोई विवाद नहीं था, मुझे बिना किसी कारण के पीटा गया है। अगर इस तरह से होगा तो यहाँ काम नहीं कर पाएंगे। वहीं इस घटना पर प्राचार्य आरपी सिंह ने भी नाराजगी व्यक्त की है, उन्होंने घटना की जानकारी जिलाधिकारी  कुमार प्रशांत और एसएसपी संकल्प शर्मा को दी है। आरपी सिंह ने बताया कि लैब टेक्नीशियन रिजवान को डॉक्टर आरिफ समझकर पीटा गया है। फिलहाल इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है, इस तरह की घटना के बाद काम बंद करना होगा।

इससे पहले शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय का एक ऑडियो भी वायरल हुआ था जिसमे उन्होंने मेडिकल कॉलेज के ही डॉक्टर आरिफ को गाड़ी में उठाकर ले जाने की धमकी दी थी। दरअसल भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय ने डॉक्टर आरिफ को मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक मरीज का उचित इलाज करने के लिए फोन किया था। ऑडियो में अशोक भारतीय ने कई बार डॉक्टर को समझाने का प्रयास किया लेकिन बातचीत की शुरुआत से ही डॉक्टर ने अपना अड़ियल रवैया अपनाया हुआ था। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आप पढ़े लिखे हो, व्यवहार सही रखना चाहिए। जवाब में डॉक्टर आरिफ ने कहा कि मरीज ने पहले बदतमीजी की थी। हम किसी की बदतमीजी सुनने के लिए नहीं बैठे हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह गांव के रहने वाले हैं। उनकी समझ और आपकी समझ में अंतर है। आपको समझदारी से काम लेना होगा।

डॉक्टर ने बार-बार कहा कि कार्यकर्ता धमकाने, गुंडागर्दी की बजाए ठीक से पेश आयें। जवाब में जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम उसे भी समझा देंगे, आपको भी समझा रहे हैं। इसके बाद डॉक्टर ने कहा कि आप उससे कहिए कि धमकाये नहीं शांति से इलाज कराये। अगर ऑन ड्यूटी डॉक्टर को धमकाया तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा देंगे। डॉक्टर की इस बात को सुनकर जिलाध्यक्ष भड़क गए, उन्होंने कहा कि मेडिकल कालेज के बाहर मिलना गाड़ी में डालकर लेकर जाऊंगा। इतनी देर से प्यार से समझा रहा हूँ लेकिन समझ नहीं आता।

इस घटना के बाद पुलिस ने महेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन पहुँचकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की लेकिन पुलिस ने उनकी एक न सुनी। फिलहाल आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। वहीं इस प्रकरण की पूर्व सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव ने निंदा की है। धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि अखिलेश यादव सरकार में बनवाया गया मेडिकल कॉलेज कोरोना काल में वरदान साबित हुआ है लेकिन सत्ताधारी लोग यहाँ के डॉक्टर को पीटकर अपराध कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की। उन्होंने मेडिकल कॉलेज पहुँचकर डॉक्टर और स्टाफ को सम्मानित किया।

ShareTweetShareSend
Previous Post

गर्भपात करवाने वाली महिला डॉक्टर के अस्पताल पर छापा

Next Post

उझानी: बढ़ रही चोरी की घटनाएं, एक और घर बना निशाना

Related Posts

शर्मनाक: दरोगा ने युवक को पट्टे से पीटा, पैंट भी उतरवाई
बदायूं

शर्मनाक: दरोगा ने युवक को पट्टे से पीटा, पैंट भी उतरवाई

1 week ago
मेंथा व्यापारी ने कनपटी में गोली मारकर की आत्महत्या
बदायूं

मेंथा व्यापारी ने कनपटी में गोली मारकर की आत्महत्या

1 month ago
प्रेमी के साथ पकड़ी गई नाबालिग प्रेमिका ने की आत्महत्या
बदायूं

प्रेमी के साथ पकड़ी गई नाबालिग प्रेमिका ने की आत्महत्या

4 months ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!