ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Friday, March 31, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

घर में मिले दंपत्ति के लहूलुहान शव, दो गिरफ्तार

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
December 15, 2022
घर में मिले दंपत्ति के लहूलुहान शव, दो गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

दातागंज। कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। बीती रात घर में सो रहे दंपती की रॉड से पीटकर हत्या कर दी गई। महिला 8 महीने की गर्भवती भी थी। वारदात की वजह जमीनी रंजिश है। पुलिस ने मृतक के चाचा, उनके बेटों और तीन अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

क्षेत्र के ग्राम लाहडोरा निवासी सोमवीर(38) अपनी पत्नी खुशबू(35) के साथ घर में रहते थे। बुधवार की रात दोनों रोज की तरह सो गए। गुरुवार सुबह भाई उदयवीर घर पहुंचा तो घर के अंदर का नजारा देखकर उसकी चीख निकल गई। दंपति के लहूलुहान शव पड़े हुए थे। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आसपास के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

उदयवीर ने पुलिस को सूचना दी कि उसके भाई और भाभी की चाचा अमर सिंह और उसके बेटे सत्येंद्र और तीन अज्ञात लोगों ने लोहे की राड से हमला कर हत्या कर दी है। सूचना पर एसपी सिटी एके श्रीवास्तव, सीओ कर्मवीर सिंह और थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि फिलहाल आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी तक जमीन की रंजिश में हत्याकांड की बात सामने आई है। कई अन्य पहलुओं पर भी पड़ताल की जा रही है।

ShareTweetShareSend
Previous Post

क्षेत्र में गायब, घटता जनाधार, डूबती नैया को अब भाजपा का सहारा

Next Post

एपीएम डिग्री कॉलेज में विवाद, शिक्षक और कर्मियों ने कामकाज किया ठप

Related Posts

पुरानी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन की मौत, चार घायल
अपराध

पुरानी रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन की मौत, चार घायल

1 month ago
सुरेश प्रधान की हालत नाजुक, अस्पताल पहुंची पुलिस, बेटे भी गिरफ्तार
अपराध

सुरेश प्रधान की हालत नाजुक, अस्पताल पहुंची पुलिस, बेटे भी गिरफ्तार

3 months ago
उझानी में परिवार को डेढ़ घंटे बंधक बनाकर लाखों की लूट, गन प्वाइंट हुई वारदात
अपराध

उझानी में परिवार को डेढ़ घंटे बंधक बनाकर लाखों की लूट, गन प्वाइंट हुई वारदात

3 months ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!