ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, May 21, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

सगाई के साथ टूटी सांस, शादी से इनकार करने पर लड़की ने खत्म कर ली जिंदगी

by Badaun Today Staff
August 14, 2023
in बदायूं
A A
सगाई के साथ टूटी सांस, शादी से इनकार करने पर लड़की ने खत्म कर ली जिंदगी
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

बदायूं। जनपद बदायूं में दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां चार महीने मंगेतर से हुई सगाई टूटने से एक लड़की इतनी टूट गई कि उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका ने अपनी मौत के लिए मंगेतर को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

ADVERTISEMENT

उघैती थाना क्षेत्र के गांव रियोनाई निवासी जगवीर सिंह जीआरपी में दरोगा हैं, उनकी तैनाती मैलानी में है। उन्होंने अपनी 24 वर्षीय सपना की शादी एक साल पहले वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव बघौल निवासी विकास मीणा के साथ तय की थी। विकास आयकर विभाग में स्टेनो के पद पर तैनात है। उसकी पोस्टिंग केरल के कोची में है। बीते साल 8 जुलाई 2022 को सपना और विकास की सगाई हुई थी। इसके करीब एक साल बाद 22 अप्रैल 2023 को शादी थी। लेकिन करीबन 20 दिन पहले लड़के ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद से सपना डिप्रेशन में थी।

वहीं रविवार को सपना घर में अकेली थी। मां रामवती चंदौली किसी रिश्तेदार के घर गई थीं। लौटीं तो सपना के कमरे का दरवाजा खुला था लेकिन सपना नहीं थी। घर के बाकी कमरों में सपना नहीं मिली मां ने बाथरूम का दरवाजा चेक किया जो अंदर बंद था। आवाज लगाने पर कोई जवाब नहीं मिला। इन्होने खिड़की से झांक कर अंदर देखा तो सपना की लाश फंदे पर लटक रही थी। इसके बाद मां ने पड़ोस के लोगों को बुलाकर दरवाजा तोडा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। जांच पड़ताल के दौरान सपना का मोबाइल चेक किया गया तो उसमें कई वीडियो मिले। सपना ने इन वीडियो में पूरी कहानी बयां की है।

‘विकास ने मेरी जिन्दगी बर्बाद कर दी’
सपना ने कहा कि उसने अपनी ओर से मंगेतर को समझाने की पूरी कोशिश की। हर तरह से समझाया कि शादी न तोड़ें लेकिन वह नहीं माना। उसने कहा कि पिछले तीन महीने से वह घुट-घुटकर जी रही है। यदि शादी तोड़नी ही थी तो वे पहले कह देते। उनके पास दो साल का वक्‍त था। लेकिन शादी तब तोड़ी जब समाज के सामने सगाई हो गई और कार्ड छप गए। लड़की ने अपनी बात रखते हुए कहा कि समाज शादी टूटने के लिए उसे ही दोषी मान रहा होगा। एक लड़की की जब शादी टूटती हे तो उस पर तरह-तरह की ऊंगलियां उठने लगती हैं।

सपना ने वीडियो में कहा कि मेरे मंगेतर विकास ने मेरी लाइफ बर्बाद कर दी। पहले सब कुछ ठीक था। मेरा परिवार खुश था। विकास के घर वाले खुश रहने का दिखावा कर रहे थे। तभी तो उसने शादी के 20 दिन पहले मना कर दिया। अगर ऐसा करना था तो पहले ही कर देते। लेकिन मेरे ऊपर लांछन क्यों लगाया कि मैं किसी और से बात करती हूं। जबकि मैं ऐसी लड़की नहीं हूं। मैं हमेशा खुश रहने वाली लड़की हूं और अपने साथ वाले को भी खुश रखती हूं।

सपना के मुताबिक 3 महीने हो गए, न तो मैं सही से खाती हूं, न सोती हूं। जैसे-तैसे मिरा दिन कट जाता है। अपने आपको मैंने 3 महीने से कैद करके रखा हे। मेरे अंदर हिम्मत नहीं है कि मैं कैसे लोगों के सामने जाऊं। मेरी शादी टूटने के बाद मैं कैसे पहले जैसी हो जाऊं। इतना आसान होता है क्या किसी लड़की की शादी टूटने के बाद पहले जैसे रह पाना। पहली शादी की जो खुशी होती है वो दोबारा नहीं होती। मेरी शादी तो विकास ने बर्बाद कार दी। मुझसे अब दोबारा कुछ नहीं पाएगा। हर बाप अपनी बेटी के लिए अच्छा रिश्ता ढूढ़ता है, मेरे पापा ने भी विकास को ढूढ़ा था। लेकिन वो ऐसा निकलेगा वो नहीं जानते थे। उन्हें नहीं पता था कि एक लड़का उनकी बेटी की जिंदगी बर्बाद कर देगा। गलती उसने की है और सजा मैं और मेरा परिवार झेल रहा है। मुझे नहीं पता था कि उसका परिवार इतना लालची निकलेगा।

सॉरी मम्मी आपका भरोसा तोड़ रही हूं
विकास और उसकी फैमिली ने मेरे पापा को बहुत रुलाया है। मैं घुट घुटकर जी रही हूं। मैं अपनी फैमिली को और ज्यादा टेंशन नहीं दे सकती। इसलिए मुझे ये कदम उठाना पड़ रहा है। मैं ऐसी नहीं हूं कि बदनामी के बाद भी जी लूं। उसने मेरी बदनाम करा दी। मेरी इज्जत की धज्जियां उड़ाकर रख दी। मैं इतनी स्ट्रांग नहीं कि इज्जत गंवाने के बाद जी लूं। सॉरी मम्मी मैं आपका भरोसा तोड़ रही हूं।

दहेज की वजह से तोड़ी शादी
मृतका के पिता जगवीर सिंह के मुताबिक लड़के वालों से करीब 21 लाख रुपये तय हुआ था। शादी के लिए 22 अप्रैल 2023 तारीख तय हुई थी। रिश्तेदारों में शादी के कार्ड भी बंट गए थे, लेकिन आखिर समय में लड़के ने शादी करने से मना कर दिया। ज्यादा कहने पर वह शादी को आगे टालता रहा लेकिन उसने शादी नहीं की। अब आकर वह 21 की जगह 30 लाख और एक कार मांग रहा था।

ShareTweetSend
Previous Post

हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिरा, भाई-बहन सहित मां की मौत

Next Post

स्टेशन रोड पर गड्ढे ही गड्ढे, छात्राओं ने उठाई आवाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!