ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Thursday, June 1, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

उझानी: 150 किमी दूर से घर आकर पत्नी को दी दर्दनाक मौत, फिर खुद पुलिस को दी सूचना

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
June 23, 2021
उझानी: 150 किमी दूर से घर आकर पत्नी को दी दर्दनाक मौत, फिर खुद पुलिस को दी सूचना

मृतका के परिजन

Share on FacebookShare on Twitter

उझानी। देवर कथित अवैध संबंध की वजह से पति ने पत्नी की नृशंस हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के लिए पति करीबन 150 किमी दूर से अपने घर आया था। पहले उसने पत्नी के सिर पर ईंट से अंधाधुंध हमला किया फिर उसकी गर्दन में लोहे की सरिया घोप दी। घटना के बाद उसने खुद ही पुलिस को सूचना दी। वहीं युवती के परिजनों ने दहेज की मांग के चलते हत्या का आरोप लगाया है।

उझानी कोतवाली क्षेत्र के गाँव अमीरगंज निवासी जसवीर पुत्र शिवसहाय उत्तराखंड के रुद्रपुर में मजदूरी करता है। मंगलवार रात करीबन 11 बजे वो अचानक गाँव आ गया। जसवीर के मुताबिक मंगलवार को अपने छोटे भाई धर्मेन्द्र को लेकर पत्नी सोनी से अनबन हुई थी, इसके बाद वो शाम को गाँव के लिए रुद्रपुर से रवाना हो गया। जब वो घर पहुँचा तो दोनों आपत्तिजनक अवस्था में छत पर सो रहे थे। जसवीर को अचानक वहां देखकर धर्मेन्द्र वहां से भाग गया, इसके बाद पति पत्नी में बहस हुई और बाद में दोनों सो गए।

देर रात करीबन 3 बजे जसवीर की आँख खुली, इस दौरान उसकी माँ शीला छत पर ही सो रही थीं। जसवीर चुपचाप अपनी पत्नी को जगाकर उसे नीचे कमरे में ले लाया, जहाँ उसके सिर पर ईंट मार मार बेदम कर दिया। इसके बाद जसवीर ने नुकीली सरिया पत्नी की गर्दन में डाल दी जिससे कुछ ही देर में उसकी मौत हो गयी।

खुद ही पुलिस को दी सूचना
जसवीर ने सोनी की हत्या के बाद डायल-112 पर खुद ही सूचना दी। उसके हाथ में खून से रंगे देखकर पुलिस भी दंग रह गई। कमरा भी खून से लथपथ था। युवक ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

बिना बताए शादी में जाने से भी था नाराज
सोनी की चचेरी बहन की 20 जून को शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए वो 18 जून को अपने मायके गयी थी। वहीं मंगलवार को उसका देवर धर्मेन्द्र और सास शीला उसे लेने पहुँचे तो उनके साथ वापस आ गयी। जसवीर का कहना है कि सोनी उससे बिना पूछे ही शादी में चली गयी थी। इस बात को लेकर भी दोनों में बहस हुई थी।

6 साल पहले हुई थी शादी, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
जसवीर की शादी 6 साल पहले उसहैत थाना क्षेत्र के गाँव रैपुरा निवासी मोरपाल की बेटी सोनी से हुई थी। शादी के बाद दोनों की कोई सन्तान नहीं थी। सोनी की हत्या के बाद उसके परिजन भी कोतवाली पहुँच गए। उन्होंने जसवीर और उसके भाई धर्मेन्द्र और मां शीला पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है।

ShareTweetShareSend
Previous Post

चौकी प्रभारी को दी विदाई

Next Post

उझानी: डेढ़ लाख रुपये भरा बैग छीनकर भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ा

Related Posts

यूहीं ही नहीं हुई पूर्व सभासद सतेन्द्र गुप्ता की मौत
उझानी

यूहीं ही नहीं हुई पूर्व सभासद सतेन्द्र गुप्ता की मौत

3 days ago
उझानी में नगर पालिका अध्यक्ष और 25 सभासदों ने ली शपथ
उझानी

उझानी में नगर पालिका अध्यक्ष और 25 सभासदों ने ली शपथ

6 days ago
उझानी में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स मशाल का हुआ स्वागत
उझानी

उझानी में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स मशाल का हुआ स्वागत

2 weeks ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!