ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Tuesday, December 5, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

सपा प्रत्याशी हाजी रईस के खिलाफ मुकदमा दर्ज, लॉन भी हुआ सील

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
February 3, 2022
सपा प्रत्याशी हाजी रईस के खिलाफ मुकदमा दर्ज, लॉन भी हुआ सील
Share on FacebookShare on Twitter

बदायूं। सदर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी हाजी रईस अहमद और उनके समर्थको के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में आचार संहिता और कोविड नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज किया गया। हाजी रईस बिना अनुमति के लॉन में सभा कर रहे थे। प्रशासन ने लॉन को भी सील कर दिया है।

जनपद की 6 विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण में आगामी 14 फरवरी को चुनाव होना है। सभी सीटों पर नामांकन पूरा हो चुका है। जिसके बाद अब प्रचार ने पूरा जोर पकड़ लिया है, प्रत्याशी सुबह से लेकर शाम तक मतदाताओं के घरों की गणेश परिक्रमा करने में लग गए हैं। गुरूवार को अलापुर रोड स्थित पूनम लॉन में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हाजी रईस की सभा आयोजित की गयी। हैरानी की बात है इस सभा में शिक्षा अनुदेशकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा कार्यकर्ताओं को बुलाया गया। इसी बीच प्रशासन को सूचना मिली इन सभी लोगों को इस मीटिंग में गिफ्ट भी बांटे जा रहे हैं।

आनन-फानन में प्रशासन की कई टीमें पूनम लॉन पहुँच गयी। इस दौरान वीडियोग्राफी करवाई गयी हालांकि वहां गिफ्ट आदि कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला है। एसडीएम सदर और सिटी मजिस्ट्रेट ने लॉन के प्रबंधक को बुलाया और अनुमति मांगी लेकिन कोई अनुमति नहीं थी। इस पर लॉन को सील करा दिया गया। इसके साथ ही सपा प्रत्याशी हाजी रईस समेत करीब 60 लोगों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन, कोविड गाइड लाइन का उल्लंघन व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

एसपी सिटी प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि सपा प्रत्याशी की ओर से लोगों को प्रलाेभन देने के लिए एक सभा की जा रही थी। जानकारी मिलने पर पुलिस व प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और लॉन को सील कर दिया गया है। प्रत्याशी समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

ShareTweetShareSend
Previous Post

उझानी में जुए के विवाद में फायरिंग, आचार संहिता की उड़ीं धज्जियां

Next Post

49 हजार का कुंडल पहनते हैं योगी आदित्यनाथ, जानिए उनकी कुल सम्पत्ति

Related Posts

धारदार हथियार से प्रधान की हत्या, चारपाई पर मिला शव
अपराध

धारदार हथियार से प्रधान की हत्या, चारपाई पर मिला शव

4 weeks ago
बदायूं में दर्दनाक हादसा, स्कूल वाहनों की भिडंत में चार बच्चों और चालक की मौत
बदायूं

बदायूं में दर्दनाक हादसा, स्कूल वाहनों की भिडंत में चार बच्चों और चालक की मौत

1 month ago
उझानी की मुस्कान ने मोहब्बत की खातिर छोड़ा मजहब, अर्जुन संग हिंदू रीति रिवाज से रचाई शादी
बदायूं

उझानी की मुस्कान ने मोहब्बत की खातिर छोड़ा मजहब, अर्जुन संग हिंदू रीति रिवाज से रचाई शादी

3 months ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!