ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Wednesday, March 22, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

यूपी में नहीं चला भाई-बहन का जादू, 70 सीटों पर जमानत जब्त

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
May 24, 2019
यूपी में नहीं चला भाई-बहन का जादू, 70 सीटों पर जमानत जब्त
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ। यूपी में लोकसभा की 80 सीटों में से 73 पर लड़ी कांग्रेस के सिर्फ 3 नेता ही अपनी जमानत बचा पाए हैं। बाकी अपनी जमानत नहीं बचा पाए।  इसके अलावा शिवपाल यादव और राजा भैया के रिश्तेदारों ने भी अपनी जमानत खो दी है।

यूपी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी के जमकर चुनाव प्रचार के बावजूद भी कई दिग्गजों की जमानत जब्त हो गयी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, पी.एल. पुनिया के बेटे तनुज, राज बब्बर, आरपीएन सिंह, जितिन प्रसाद और अन्नू टण्डन बुरी तरह चुनाव हार गए। राज बब्बर आगरा क्षेत्र के पुराने नेता रहे हैं और मौजूदा दौर में कांग्रेस के अध्यक्ष हैं लेकिन, इनकी भी बुरी हार हुई है। फतेहपुर सीकरी सीट पर राज बब्बर को 1 लाख 72 हजार 82 वोट मिले हैं. इस सीट पर जमानत बचाने के लिए 1 लाख 72 हजार 858 वोट चाहिए थे लेकिन, राज बब्बर इस आंकड़े से 766 वोट पीछे रह गए। लिहाजा उनकी जमानत चुनाव आयोग ने जब्त कर ली है।

कांग्रेस की लाज सिर्फ 3 सीटों पर बची है हालाँकि तीनों सीटों पर कांग्रेस को हार मिली है। कानपुर में प्रकाश जायसवाल को 3 लाख 13 हजार वोट मिले हैं और वे दूसरे नंबर पर रहे हैं। सहारनपुर में इमरान मसूद ने भी अपनी जमानत बचा पाने में कामयाबी हासिल की है। इमरान मसूद को 2 लाख 7 हजार 68 वोट मिले हैं हालांकि वे तीसरे नंबर पर रहे लेकिन, जमानत बचाने के लिए जरूरी 2 लाख 5 हजार 2 सौ 91 वोट हासिल कर लिए। इसके बाद  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अमेठी सीट हैं, जहाँ उन्हें करीबन 4 लाख 13 हजार वोट मिले हैं।

इस कड़ी में कुछ दूसरे भी बड़े नाम हैं, अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी छोड़कर अपनी अलग पार्टी बनाई। वे फिरोजाबाद से चुनाव लड़े लेकिन, शिवपाल का गढ़ कही जाने वाली इस सीट पर एक लाख वोट भी हासिल नहीं कर पाए। शिवपाल को 91 हजार 869 वोट मिले, जमानत बचाने के लिए उन्हें 1 लाख 79 हजार वोट चाहिए थे।

वहीं प्रतापगढ़ में अजेय माने जाने वाले रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पार्टी की भी यही कहानी है। इस सीट से सांसद रह चुके राजा भैया के रिश्तेदार अक्षय प्रताप तो 50 हजार वोट भी नहीं ला पाए। महज 46 हजार वोट पाकर उन्होंने भी अपनी जमानत गंवा दी। इस सीट पर उनकी पुरानी प्रतिद्वन्द्वी राजकुमारी रत्ना सिंह को उनसे ज्यादा वोट मिले हैं। रत्ना सिंह को 77 हजार वोट मिले लेकिन, वे भी अपनी जमानत नहीं बचा पाईं।

ShareTweetShareSend
Previous Post

मोदी लहर में यादव कुनबे ने गंवाई तीन सीटें

Next Post

सोमवती अमावस्या पर उमड़ा सैलाब, श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

Related Posts

हाईकोर्ट के फैसले पर सीएम योगी बोले- पहले ओबीसी को म‍िलेगा आरक्षण फ‍िर होंगे चुनाव
उत्तर प्रदेश

कोरोना काल में ली गई फीस का 15 फीसदी वापस करें स्कूल, योगी सरकार ने जारी किया आदेश

1 month ago
यूपी में ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया इस्तेमाल नहीं करेंगे पुलिसकर्मी, पॉलिसी लागू
उत्तर प्रदेश

यूपी में ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया इस्तेमाल नहीं करेंगे पुलिसकर्मी, पॉलिसी लागू

1 month ago
तीन बच्चों और पति को छोड़ महिला ने प्रेमी से की मंदिर में शादी, अपना धर्म भी बदला
उत्तर प्रदेश

पीएम आवास की किस्त खाते में आते ही प्रेमी संग फरार हो गईं चार पत्नियां, पतियों ने की दूसरी किस्त रोकने की मांग

1 month ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!