ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Tuesday, December 5, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात, कहा- योगी सरकार में बढ़ा महिलाओं पर अत्याचार

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
January 6, 2021
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात, कहा- योगी सरकार में बढ़ा महिलाओं पर अत्याचार
Share on FacebookShare on Twitter

उघैती(बदायूं)। जनपद के उघैती क्षेत्र में आंगनबाड़ी सहायिका के गैंगरेप और हत्या के मामले में अब सियासत तेज हो गई है। बुधवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। परिवार से मिलने के बाद उन्होंने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। वहीं प्रियंका गाँधी ने कहा कि महिला सुरक्षा पर यूपी सरकार की नियत में खोट है।

उघैती क्षेत्र के गाँव में एक धर्मस्थल पर पूजा करने गई 50 वर्षीय आंगनबाड़ी सहायिका की गैंगरेप के बाद हत्या पर कांग्रेस महासचिव और प्रभारी प्रियंका गाँधी ने योगी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बदायूं में थानेदार ने फरियादी की नहीं सुनी, घटनास्थल का मुआयना तक नहीं किया। महिला सुरक्षा पर यूपी सरकार की नीयत में खोट है।

प्रियंका गांधी के संज्ञान लेने के उपरांत हाईकमान के निर्देशन पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष शफी अहमद, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष महेश शर्मा, सहसवान विधानसभा प्रभारी फहीम अहमद जिला कांग्रेस कमेटी सचिव अरबाज़ रजी, प्रदेश सोशल मीडिया सचिव मोहम्मद यशब ने मृतका के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने मृतका के परिजनों से कहा कि कांग्रेस पार्टी आपके साथ है और आपके इस दुख की घड़ी में हर संभव मदद को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गुंडाराज कायम है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक तांत्रिक बाबा पहले अपने चेलो के साथ महिला का गैंगरेप करने के आबाद मृतका को उसके घर के दरवाजे पर छोड़ जाता है।

ओमकार सिंह ने कहा कि तांत्रिक बाबा ने अपने चेलों के साथ मिलकर इस अपराध को अंजाम दिया और 48 घण्टे से ऊपर होने पर भी खुलेआम घूम रहा है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द से जल्द मुख्य आरोपी तांत्रिक बाबा की गिरफ्तारी नही की जाती है तो कांग्रेस आंदोलन करने को बाध्य होगी। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार से मृतक आंगनबाड़ी सहायिका की नौकरी उसकी बेटी को देने की मांग भी की।

ShareTweetShareSend
Previous Post

आंगनबाड़ी सहायिका गैंगरेप: योगी सरकार पर बरसे विपक्षी, फरार महंत पर 25 हजार का इनाम घोषित

Next Post

धरा रह गया योगी सरकार का मिशन शक्ति, एसएसपी की उम्मीदों पर भी फिरा पानी

Related Posts

ग्राम प्रधान संगठन के फर्जी पदाधिकारी बन मनोनित करने का आरोप
जिला बदायूं

ग्राम प्रधान संगठन के फर्जी पदाधिकारी बन मनोनित करने का आरोप

5 months ago
बदायूं में पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने ली शपथ, पंचायतों में भी पावर में आई सरकार
जिला बदायूं

बदायूं में पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने ली शपथ, पंचायतों में भी पावर में आई सरकार

6 months ago
मतदान समाप्त, 13 मई को आएंगे नतीजे, यहां पढ़ें कहां-कितने प्रतिशत हुई वोटिंग
जिला बदायूं

मतदान समाप्त, 13 मई को आएंगे नतीजे, यहां पढ़ें कहां-कितने प्रतिशत हुई वोटिंग

7 months ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!