ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Tuesday, May 30, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

कोरोना: आम आदमी, धार्मिक आयोजन पर पाबंदी लेकिन नेताओं की सभाओं को खुली छूट

Vishal Maheshwari by Vishal Maheshwari
September 2, 2020
कोरोना: आम आदमी, धार्मिक आयोजन पर पाबंदी लेकिन नेताओं की सभाओं को खुली छूट

प्रतीकात्मक चित्र

Share on FacebookShare on Twitter

बदायूं। जनपद में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। अब तक जिले में 23 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए प्रशासन द्वारा धार्मिक आयोजनों पर सख्ती बरती जा रही है। वहीं दूसरी तरफ राजनीतिक पार्टियों द्वारा किसी भी तरह का सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है। इन सभाओं, बैठकों में शारीरिक दूरी का उल्लंघन कर भीड़ जुटाई जा रही है।

जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार रात को 32 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना के मामले में भी फिलहाल सबसे बुरी स्थिति कस्बा उझानी की है, मंगलवार रात को भी 13 मामले कस्बा उझानी से हैं। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए प्रशासन द्वारा सख्ती बहुत जरुरी है, प्रशासन द्वारा धार्मिक आयोजनों पर सख्ती बरती जा रही है। अभी जन्माष्टमी, गणेश उत्सव और मुहर्रम को लेकर प्रशासन द्वारा सख्ती दिखाई दी और किसी भी तरह के आयोजन नहीं होने दिया गया। वहीं आम आदमी पर भी प्रशासन सख्त है, लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर उनसे जुर्माना वसूला जा रहा है। जहाँ प्रशासन लोगों पर कोरोना का खौफ दिखा रहा है। वहीं दूसरी तरफ राजनीतिक पार्टियों द्वारा कोरोना को जारी गाईडलाईन का पालन नहीं किया जा रहा है। राजनेताओं द्वारा उद्घाटन समारोह से लेकर जन्मदिन समारोह मनाने तक लोगो की भीड़ जुटाई जा रही है।

केंद्र सरकार ने अनलॉक 4 में 100 लोगों की अनुमति दी है। लेकिन इसके साथ ही सोशल डिस्टेंस, सैनिटाइजर और मास्क का उपयोग करने का भी निर्देश दिया गया है लेकिन राजनेताओं की सभाओं में इस पर कोई अमल नहीं होता। राजनीतिक कार्यक्रम में लोग अपने मुंह पर मास्क भी नहीं लगा रहे हैं। यह सब प्रशासन की जानकारी में होता है। मगर आज तक इसको लेकर प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं दूसरी ओर धार्मिक आयोजन और आम जनता पर प्रशासन कोई न कोई कार्रवाई करता रहता है। यदि एक कोरोना मरीज इस सभा में शामिल हो गया तो कितने लोग संक्रमित होंगे यह प्रशासन अच्छी तरह से जानता है। यही प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी।

ShareTweetShareSend
Previous Post

प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, दर्ज कराया था झूठा मुकदमा

Next Post

उझानी: दरोगा के बाद सिपाही ने खुद को मारी गोली, कोतवाली पहुँचे डीआईजी

Related Posts

बदायूं में पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने ली शपथ, पंचायतों में भी पावर में आई सरकार
जिला बदायूं

बदायूं में पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने ली शपथ, पंचायतों में भी पावर में आई सरकार

4 days ago
मतदान समाप्त, 13 मई को आएंगे नतीजे, यहां पढ़ें कहां-कितने प्रतिशत हुई वोटिंग
जिला बदायूं

मतदान समाप्त, 13 मई को आएंगे नतीजे, यहां पढ़ें कहां-कितने प्रतिशत हुई वोटिंग

3 weeks ago
बारिश से पानी-पानी हुए शहर-गांव और खेत, फसलों को भी नुकसान
जिला बदायूं

बारिश से पानी-पानी हुए शहर-गांव और खेत, फसलों को भी नुकसान

8 months ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!