ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, May 21, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

फसलों को बर्बाद कर रहे हैं गौवंश, बच्चे भी घायल

by Badaun Today Staff
March 14, 2021
in जिला बदायूं
A A
फसलों को बर्बाद कर रहे हैं गौवंश, बच्चे भी घायल
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

म्याऊँ। जनपद में संचालित स्थायी-अस्थाई गोशालाओं में शत प्रतिशत गोवंशों को आश्रय नहीं दिलाया जा सका, जिसका नतीजा है कि गोवंश खेतों में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं, फसल बर्बाद होने से किसान परेशान हैं, गोवंशों के कारण सड़कों पर आए दिन हादसों का खतरा भी है। कई ग्रामीण चोटिल हो चुके हैं। कटीले तारों से दर्जनों गाय घायल हैं लेकिन कोई ध्यान देने वाला नहीं है, कई शिकायतों के बावजूद कोई समाधान भी नहीं हो रहा।

ADVERTISEMENT

म्याऊं ब्लॉक के गाँव जमालपुर में गौशाला न होने का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। गाँव में करीबन 150-200 गौवंश छुट्टा घूम रहे हैं। गौवंश गाँव के अलग अलग हिस्सों में गुट बनाकर रहते हैं और भारी संख्या में फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। आलम ये है कि खेत में काम निपटाने के बावजूद किसान की चिंता खत्म नहीं होती है, किसान को दिन-रात अपने खेतों के आस-पास पहरा देना पड़ रहा है, ताकि आवारा पशुओं से फसलों के नुकसान को रोका जा सके।

गाँव निवासी अंकित सिंह ने बताया कि किसान मेहनत करके जो फसल लगाता है, वह आवारा पशुओं का शिकार हो रही है। खाद, यूरिया और डाई की बढ़ी कीमतों से खेती की लागत पहले से ज्यादा है उसके बाद पशु खेतों को चर जाते हैं तो किसान रोटी कहां से खाएगा? गाँव में फसलों को बचाने के लिए मजबूरन लोगों ने कटीले तारों का इस्तेमाल किया है जिनकी वजह से दर्जनों गाय घायल हो रही हैं। अंकित ने बताया कि गौवंश की समस्या को लेकर पूर्व प्रधान राजभन सिंह से भी शिकायत की। उन्होंने इस सम्बन्ध में अधिकारियों से बात कर समाधान की बात कही थी लेकिन आज तक स्थिति जस की तस है।

गौवंश की वजह से ग्रामीण को न सिर्फ फसलों का नुकसान है बल्कि जिन्दगी भी खतरे में हैं। दो दिन पहले ही घर के बाहर खेल रही संजीव सिंह की 5 वर्षीय पुत्री खुशी को चपेट में लिया जिसमे उसकी गर्दन पर गहरा घाव हो गया। इससे पहले गौवंश ने मोहन सिंह की 4 वर्षीय लड़की राधा का हाथ तोड़ दिया था।

जिले में सरकार द्वारा गोवंशों के 123 आश्रय स्थल संचालित हैं। जहां गोवंशों के लिए खानपान व चारे आदि की व्यवस्था के लिए भी शासन से बजट भेजा जा रहा है। लेकिन अब भी हालत बेहद खराब है। सरकार का लाखों रुपया खर्च करने के बाद भी संबंधित विभाग से इन गायों को गौशाला पहुंचाने का काम नहीं कर पा रहा है। हाल ही में डीएम दीपा रंजन ने भी छुट्टा गौवंश पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने अभियान चलाकर गौवंश पकड़ने के निर्देश भी दिए हैं जिसके बाद शनिवार को 218 गोंवश पकड़े गए। लेकिन जमालपुर गाँव अभी इस कार्रवाई से वंचित है।

ShareTweetSend
Previous Post

जनपद में कई इंस्पेक्टर-सब इंस्पेक्टर और सिपाही इधर से उधर

Next Post

यूपी पंचायत चुनाव: नई आरक्षण सूची में बदल सकती है हर सीट, जानिये क्या होगी व्यवस्था?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!