ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Monday, September 25, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

बदायूं की बेटी ने किया शहर का नाम रोशन, अमेरिकी कांफ्रेस में लेंगी हिस्सा

Vishal Maheshwari by Vishal Maheshwari
October 14, 2019
बदायूं की बेटी ने किया शहर का नाम रोशन, अमेरिकी कांफ्रेस में लेंगी हिस्सा
Share on FacebookShare on Twitter

बदायूं। बदायूं के रहने वाली निशात मंजर को अमेरिकी रिसर्च इंस्टीट्यूट की ओर से ‘एएसीआर-वूमन इन कैंसर रिसर्च’ स्कालरशिप अवार्ड से नवाजा जाएगा। निशात अब अमेरिका जाकर अपना प्रजेंटेशन देंगी। बेटी की इस उपलब्धि पर पिता सहित पूरे परिवार को गर्व है। उनका कहना है कि बेटी को कभी बेटे से कम नहीं मानना चाहिए।

आईआईटी कानपुर से बायोलॉजिकल साइंसेज एंड बायोइंजीनियरिंग (बीएसबीई) विभाग की सीनियर प्रोफेसर अतीक बुशरा और इसी विभाग की छात्रा निशात मंजर को अमेरिकी रिसर्च इंस्टीट्यूट से ‘एएसीआर-वूमन इन कैंसर रिसर्च’ स्कालरशिप अवार्ड से सम्मानित जाएगा। यह अवार्ड प्रोस्टेट कैंसर पर शोध के लिए दिया गया है। निशात 24 अक्टूबर को अमेरिका रवाना होकर कांफ्रेस में हिस्सा लेंगी। हाल ही में उनके एक शोध के जरिये पता चला था कि प्रोस्टेट में स्पिंक-1 जीन के चलते ट्यूमर होता है। यह आगे चलकर फेफड़े और पैक्रिएटिक तक को प्रभावित कर देता है जिससे इंसान का बचना मुश्किल हो जाता है। चूंकि इस प्रोस्टेट कैंसर का पता चल गया है तो वैज्ञानिक इसका इलाज भी ढूंढ पाएंगे।

निशात मंजर शहर के फरशोरी टोला मौहल्ले की रहने वाली हैं। उन्हें अवार्ड के तहत एक लाख की धनराशि प्रदान की जाएगी। निशात ने अपनी शुरूआती पढाई मौहल्ला जवाहरपुरी के होली कान्वेंट स्कूल से की है। उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन, पोस्टग्रेजुएशन के लिए एएमयू अलीगढ का रुख किया। निशात के पिता मंजर फरशोरी 20 वर्षों तक एयरफोर्स में सेवा दे चुके हैं, फिलहाल वो जिले के सखानू में पंजाब नेशनल बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि निशात ने अपने नाम को चरितार्थ करते हुए परिवार को ‘खुशी’ दी है। उसकी इस उपलब्धि पर परिवार को गर्व हैं। निशात ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने पिता दिया। उन्होंने बताया कि वो एक वैज्ञानिक बनना चाहती हैं।

क्या है प्रोस्टेट कैंसर

प्रोस्टेट कैंसर केवल पुरुषों में होता है। ज्यादातर पीड़ित 50 या इससे अधिक आयु वर्ग के होते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि धीरे-धीरे यह समस्या कब कैंसर का रूप ले लेती है, यह कोई भी पीड़ित नहीं समझ पाता। डॉक्टर इसका असर कम करने के लिए दवा जरूर चलाते हैं मगर यह कारगर साबित नहीं होती है। कारण, अभी तक प्रोस्टेट में ट्यूमर उत्पन्न होने का कारण नहीं पता चल पाया था। इससे न तो सही इलाज संभव हो पा रहा था और न ही इसकी असली दवा बनी थी। प्रोस्टेट में मौजूद स्पिंक जीन ट्यूमर का रूप धारण कर लेता है जिसके चलते कैंसर होता है। आगे चलकर यही जीन इंसान के फेफड़े और पैनक्रिएटिक, छाती और ओवैरियन कैंसर में तब्दील हो जाती है। वैज्ञानिकों ने बताया कि यह स्पिंक जीन ईजेडएच-2 प्रोटीन से तैयार होते हैं।

ShareTweetShareSend
Previous Post

कलश यात्रा से गायत्री महायज्ञ और प्रज्ञा पुराण कथा का आगाज

Next Post

गायत्री महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने दी आहुति

Related Posts

उझानी की मुस्कान ने मोहब्बत की खातिर छोड़ा मजहब, अर्जुन संग हिंदू रीति रिवाज से रचाई शादी
बदायूं

उझानी की मुस्कान ने मोहब्बत की खातिर छोड़ा मजहब, अर्जुन संग हिंदू रीति रिवाज से रचाई शादी

1 week ago
डॉक्टर दम्पत्ति के घर में लूट का मास्टरमाइंड निकला पुराना ड्राइवर, चार बदमाश गिरफ्तार
अपराध

डॉक्टर दम्पत्ति के घर में लूट का मास्टरमाइंड निकला पुराना ड्राइवर, चार बदमाश गिरफ्तार

4 weeks ago
मरीज बनकर आए बदमाशों ने डॉक्टर दंपती को बंधक बनाकर लूटा, सदर कोतवाल समेत 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड
अपराध

मरीज बनकर आए बदमाशों ने डॉक्टर दंपती को बंधक बनाकर लूटा, सदर कोतवाल समेत 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड

1 month ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!