ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Friday, June 2, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

उझानी: खेत में मिला युवक का शव, हत्या का मुकदमा दर्ज

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
February 3, 2021
उझानी: खेत में मिला युवक का शव, हत्या का मुकदमा दर्ज
Share on FacebookShare on Twitter

उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गाँव में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लाश की स्थिति को देखते हुए परिजनों ने हत्या का अंदेशा जताया जा रहा है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

क्षेत्र के गांव फकीराबाद निवासी देवेन्द्र लोधी(19 वर्ष) पुत्र स्व. ख्यालीराम मंगलवार शाम 6 बजे घर से खेत पर जाने की बात कहकर निकला था। देर शाम करीबन 8 बजे जब उसके भाई पूरन सिंह ने घर चलने को कहा तो देवेन्द्र ने एक घंटे बाद आने की बात कही जिसके बाद पूरन सिंह वहां से चला गया। रात को जब देवेन्द्र घर नहीं पहुँचा तो उसकी आसपास खेतों में तलाशा लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह आठ बजे ग्रामीणों ने खेतों का रुख किया तो पड़ोसी गांव टिमरऊया के अखिलेश के खेत में देवेन्द्र का शव पड़ा दिखा।

शव मिलने की खबर पर सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर परिजन पहुंच गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक के भाई पूरन सिंह ने बताया शाम करीबन 8 देवेन्द्र गाँव के ही मंदिर के पास मिला था, उसने एक घंटे बाद आने की बात कही थी। सुबह उसकी लाश की सूचना मिली। पूरन सिंह के मुताबिक उसके शरीर पर शर्ट, स्वेटर और अंडरवियर था जबकि उसकी पैंट दूर पड़ी हुई थी। खेत में युवक की लाश मिलने की सूचना आननफानन में पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष विशाल प्रताप सिंह, सीओ संजय रेड्डी, एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान पुलिस बल के साथ पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस की सूचना पर फोरेंसिक टीम के एक्सपर्ट भी पहुंचे। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। एसएसपी संकल्प शर्मा ने बताया इस सम्बन्ध में आईपीसी-302 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

ShareTweetShareSend
Previous Post

उझानी में बुध बाजार के विरोध में लामबंद हुए व्यापारी

Next Post

जन्मदिन विशेष: 25 वर्ष की उम्र में सांसद बन गए थे धर्मेन्द्र यादव, विपक्षी भी हैं उनके कायल

Related Posts

यूहीं ही नहीं हुई पूर्व सभासद सतेन्द्र गुप्ता की मौत
उझानी

यूहीं ही नहीं हुई पूर्व सभासद सतेन्द्र गुप्ता की मौत

4 days ago
उझानी में नगर पालिका अध्यक्ष और 25 सभासदों ने ली शपथ
उझानी

उझानी में नगर पालिका अध्यक्ष और 25 सभासदों ने ली शपथ

7 days ago
उझानी में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स मशाल का हुआ स्वागत
उझानी

उझानी में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स मशाल का हुआ स्वागत

2 weeks ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!