ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, May 21, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

मतदान स्थलों के लिए रवाना हुई पोलिंग पार्टियां, कल होगा चुनाव

by Badaun Today Staff
May 8, 2021
in चुनाव
A A
मतदान स्थलों के लिए रवाना हुई पोलिंग पार्टियां, कल होगा चुनाव
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

बदायूं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए गांवों में प्रचार का शोर खत्म हो गया। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में जनपद में कल यानी 19 अप्रैल को मतदान होगा। रविवार सुबह मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियों को अधिकारियों की निगरानी में रवाना किया गया। जिलाधिकारी और एसएसपी ने रवानगी स्थलों पर पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

ADVERTISEMENT

रविवार सुबह जनपद के तमाम ब्लॉकों और मंडी समिति पर मतगणना का सामान लेने के लिए कर्मी पहुंचे। मतदान कर्मी अपना बैग और चुनाव किट लेने के लिए धूप में सक्रियता के साथ चुनावी तैयारी में नजर आए। काउंटरों से पर्याप्‍त सुरक्षा बरतते हुए टीमों को किट देकर संबंधित केंद्रों की ओर रवाना किया गया।

सोमवार सुबह सात बजे से जनपद के 3150 बूथों पर मतदान शुरू हो जाएगा। चुनाव को शांति पूर्ण संपन्न कराने के लिए लगभग 10,000 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें एक कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स और तीन कंपनी पीएसी की भी शामिल है। जनपद के 11 अतिसंवेदनशील बूथों कड़े सुरक्षा बंदोबस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पुलिस के साथ पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स भी नजर आएगी। बूथों से 200 मीटर पहले वाहनों को रोक दिया जाएगा। बूथ पर मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। प्रत्याशियों के बस्ते बूथ से सौ मीटर दूर होंगे।

बता दें जिला पंचायत सदस्य की 51 सीटों पर 620 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1261 पदों के लिए 4798 उम्मीदवार जोर-आजमाइश कर रहे हैं। प्रधान की 1037 सीटों पर भी 7095 प्रत्याशी जोर-आजमाइश में जुटे हैं। इसमें 19,39,780 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

ShareTweetSend
Previous Post

जनपद में 138 नए कोरोना संक्रमित मिले, उझानी में 23

Next Post

उझानी: किशोरी की गला दबाकर हत्या, भूसे के ढेर में मिली लाश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!