ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, July 2, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

जिला अस्पताल में हडकंप, भाजपा नेताओं से बोली महिला- आपके राज में भी वसूली हो रही है, डॉक्टर ने मांगे थे 7 हजार रूपये

by Badaun Today Staff
April 7, 2022
in बदायूं
A A
जिला अस्पताल में हडकंप, भाजपा नेताओं से बोली महिला- आपके राज में भी वसूली हो रही है, डॉक्टर ने मांगे थे 7 हजार रूपये
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

बदायूं। जिला अस्पताल में गुरुवार को उस वक्त अफरातफरी का माहौल का माहौल बन गया जब एक महिला ने अस्पतालकर्मी पर वसूली का आरोप लगाया। यह घटनाक्रम विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष, पालिकाध्यक्ष के सामने हुआ, भाजपा नेता उस वक्त फल बांटने अस्पताल पहुंचे थे।

ADVERTISEMENT

भाजपा के स्थापना दिवस सप्ताह के तहत गुरुवार दोपहर को सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष दीपमाला गोयल समेत कई भाजपा नेता जिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटने भाजपाई पहुंचे थे। इसी बीच सिविल लाइन थाना क्षेत्र के चंदऊ गांव निवासी साक्षी कुमारी वहां पहुँच गयी। महिला ने भाजपा नेताओं के सामने ही अस्पताल के डॉक्टर पर 7 हजार रुपए मांगने का आरोप लगाया।

महिला के मुताबिक बुधवार को घर से बाहर निकलते वक्त चार लोगों ने उसे पीटा था, एक युवक ने हाथ पर चाकू भी मार दिया। महिला की चीखें सुनकर उसका पति बृजभान घर से बाहर आया तो जैसे तैसे उसने हमलावरों से महिला को बचाया। महिला ने इस सम्बन्ध में आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइन थाना पुलिस को शिकायत दी है।

इसके बाद पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए महिला को जिला अस्पताल भेजा। आरोप हैऊ कि अस्पताल में डॉक्टर ने उससे मेडिकल परीक्षण की बढ़िया रिपोर्ट बनबाने के नाम पर 7 हजार रूपये मांगे गए। महिला ने जब रुपए नहीं दिए तो उसके साथ बुरा बर्ताब किया गया। इसके बाद महिला ने इसकी शिकायत थाने पर की लेकिन वहां पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। 

वहीं भाजपा नेताओं के जिला अस्पताल पहुँचने भनक लगते ही महिला वहां पहुँच गयी और उसने पूरा घटनाक्रम सुना दिया। महिला ने यह तक कह दिया कि आपके राज में भी वसूली हो रही है। इस प्रकरण के बाद भाजपा नेताओं ने सीएमएस डॉ. बीबी राम को को दोषी कर्मचारियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई को कहा है। सदर विधायक ने बताया कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, महिला के आरोपों की जांच की जाएगी और दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा।

ShareTweetSend
Previous Post

यूपी में बुलडोजर के बाद डायनामाइट की एंट्री, विस्फोटक से उडेंगी अपराधियों की बिल्डिंग

Next Post

बुजुर्ग महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, बसों में मुफ्त कर सकेंगी सफर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!