ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, July 2, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

बुजुर्ग महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, बसों में मुफ्त कर सकेंगी सफर

by Badaun Today Staff
April 8, 2022
in उत्तर प्रदेश
A A
योगी ने तोड़ा दशकों पुराना नोएडा मिथक, बनाए नए रिकॉर्ड
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं जल्द ही रोडवेज बसों में निशुल्क सफर कर सकेंगी। इसके लिए योगी सरकार ने कवायाद शुरू कर दी है। परिवहन निगम ने इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है।

प्रमुख सचिव (परिवहन) राजेश कुमार सिंह ने अफसरों के साथ बैठक कर सीनियर सिटीजन महिलाओं को मुफ्त बस सफर कराने का निर्देश दिया है। इससे रोज करीब 85 हजार महिलाएं लाभान्वित होंगी। इस योजना के ऊपर तकरीबन 264 करोड रुपए का सालाना खर्च आएगा। अभी के लिए परिवहन निगम ने इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। प्रबंध निदेशक, परिवहन निगम राजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रदेश में 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं की संख्या के लिए समाज कल्याण विभाग से पेंशनर्स का ब्योरा मंगाया गया है।

दरअसल, विधानसभा चुनाव के वक्त योगी सरकार ने अपने संकल्प पत्र में वादा किया था कि 60 साल से ऊपर की महिलाओं की रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा का मौका मिलेगा। अब इस प्रस्ताव पर मुहर लगते ही 60 साल से अधिक उम्र की महिलाएं रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी।

सुविधा के लिए प्रतिमाह 99 रुपए का प्रतिपूर्ति सुझाव
इन महिलाओं को मुफ्त सफर कराने पर शासन से प्रतिपूर्ति हासिल करने का भी सुझाव तैयार किया है। इसके तहत बुजुर्ग महिलाओं को मुफ्त सफर कराने के एवज में प्रति माह 99 रुपये का भुगतान करने पर उस महीने में जितनी बार चाहे, बस सफर की सुविधा दी जा सकती है।

चलाई जाएंगी नई बसें
परिवहन निगम के मुताबिक, कई नई बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। प्रदेश के मथुरा में जिले में 100 बसें चलाई जाएंगी, तो वहीं अलीगढ़ में 5, वृंदावन में 50, बरेली में 25, गजियाबाद और मेरठ में 50-50, मुरादाबाद और शाहजहांपुर में 25-25 बसें चलाई जाएंगी।

ShareTweetSend
Previous Post

जिला अस्पताल में हडकंप, भाजपा नेताओं से बोली महिला- आपके राज में भी वसूली हो रही है, डॉक्टर ने मांगे थे 7 हजार रूपये

Next Post

उझानी: ग्राहक सेवा केंद्र दिलाने के नाम पर ठगे 1.37 लाख रुपये, फेसबुक पर देखा था विज्ञापन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!