ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Friday, June 9, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

अयोध्या पर फैसले से पहले बढ़ी सतर्कता, डीएम व एसएसपी ने किया फ्लैग मार्च

Vishal Maheshwari by Vishal Maheshwari
November 6, 2019
अयोध्या पर फैसले से पहले बढ़ी सतर्कता, डीएम व एसएसपी ने किया फ्लैग मार्च
Share on FacebookShare on Twitter

बदायूं। अयोध्या मामले में आने वाले फैसले पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए डीएम कुमार प्रशांत, एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी भारी पुलिसबल के साथ शहर में रूट मार्च किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से जनसंपर्क कर शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने से पहले ही प्रशासन सतर्क है। प्रशासन अपनी तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। लोगों में भी इस फैसले को लेकर चर्चा है। शहर में चप्पे चप्पे पर पुलिस नजर आ रही है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया है। असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर है। बुधवार को जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने छः सड़का से गांधी ग्राउण्ड तक फ्लैग मार्च कर जनता का सुरक्षा को अहसास दिलाया। हिन्दू मुस्लिम क्षेत्रों में पैदल मार्च में शामिल पुलिस के आला अधिकारियों ने सभी मोहल्ले वासियो से शांति व कानून-व्यावस्था बनाये रखने की अपील की। प्रशासन हर प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

इससे पहले जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने गणमान्य लोगों के साथ बैठक की। डीएम ने कहा कि जनपदवासी एक दूसरे के साथ आपसी प्रेम भाव के साथ रहें। पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन राम निवास शर्मा, एसपी सिटी जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट केके अवस्थी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ShareTweetShareSend
Previous Post

झंडी पूजन के साथ मेला ककोड़ा का आगाज

Next Post

उझानी: कोतवाली में हंगामा, धारा 144 के उल्लंघन में 10 गिरफ्तार

Related Posts

शर्मनाक: दरोगा ने युवक को पट्टे से पीटा, पैंट भी उतरवाई
बदायूं

शर्मनाक: दरोगा ने युवक को पट्टे से पीटा, पैंट भी उतरवाई

1 week ago
मेंथा व्यापारी ने कनपटी में गोली मारकर की आत्महत्या
बदायूं

मेंथा व्यापारी ने कनपटी में गोली मारकर की आत्महत्या

1 month ago
प्रेमी के साथ पकड़ी गई नाबालिग प्रेमिका ने की आत्महत्या
बदायूं

प्रेमी के साथ पकड़ी गई नाबालिग प्रेमिका ने की आत्महत्या

4 months ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!