ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Wednesday, March 22, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

न घबराएँ बदायूंवासी, जानिये आपके घरों तक कैसे पहुंचेगा जरूरी सामान

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
March 26, 2020
न घबराएँ बदायूंवासी, जानिये आपके घरों तक कैसे पहुंचेगा जरूरी सामान

लॉकडाउन में उझानी के मुख्य चौराहे का नजारा

Share on FacebookShare on Twitter

बदायूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा के बाद कल मंगलवार शाम बाजार में घरेलू सामान लेने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। आमजन में घरेलू सामानों को लेकर आशंका का भय बना हुआ है, हालाँकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि, वे लोगों के घर-घर तक राशन, दूध व दवाएं समेत अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराएंगे। जिसके बाद जिला प्रशासन भी इस काम में जुट गया है। इसकी लिए सभी क्षेत्रों में व्यक्तियों को चयनित किया जा रहा है, जो घरों तक जरूरी सामान पहुचाएंगे।

जिला प्रशासन द्वारा जारी नगर पालिका, नगर पंचायत क्षेत्रों में व्यक्तियों को चयनित किया गया है जो दूध, फल, सब्जी आमजन तक पहुंचाएंगे। इसके लिए उनका मोबाइल नम्बर भी जारी कर दिया गया है। साथ ही उनको वार्ड और क्षेत्र के हिसाब जिम्मेदारी दी गयी है। इस तरह कोई भी शख्स बेवजह के कामों के लिए बाजार नहीं जायेगा। मुख्यमंत्री योगी ने यह भी कहा की लॉकडाउन के दौरान खाने-पीने की वस्तुओं और दवाओं की दिक्कत न हो, इसके लिए प्रदेश सरकार ने मोहल्लों की फुटकर किराना और दवा दुकानों को स्थानीय प्रशासन की इजाजत से खोलने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा की इस मामले में डीएम अपने स्तर से फैसला कर लें। ध्यान रखा जाए कि ऐसा करते समय कहीं कोई अव्यवस्था न होने पाए। प्रदेश भर में खाद्य सामग्री की घर-घर सप्लाई के लिए 12 हजार सप्लाई वैन की व्यवस्था की गई है।

जिला प्रशासन द्वारा जारी सूची

आपके यहाँ कौन बांटेगा दूध, सब्जी और फल, यहाँ क्लिक कर जानिए

वहीं प्रदेश सरकार द्वारा आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के मद्देनजर कालाबाजारी व जमाखोरी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कालाबाजारी व जमाखोरी के दो मामलों में गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पूरे प्रदेश में अब तक 1400 छापे डाले गए हैं। प्रशासन ने सभी जरूरी सामानों के रेट तय करने का निर्णय किया है।

ShareTweetShareSend
Previous Post

बदायूं में बाज नहीं आ रहे हैं लोग, लॉकडाउन का मिलाजुला असर

Next Post

अब घूमने का नहीं चलेगा कोई बहाना, उझानी में डोर टू डोर आएगा घरेलू सामान

Related Posts

प्रेमी के साथ पकड़ी गई नाबालिग प्रेमिका ने की आत्महत्या
बदायूं

प्रेमी के साथ पकड़ी गई नाबालिग प्रेमिका ने की आत्महत्या

2 months ago
उझानी में सुरेश प्रधान की अवैध सम्पत्ति खंगालने में जुटा प्रशासन, चल सकता है बुलडोजर
उत्तर प्रदेश

उझानी में सुरेश प्रधान की अवैध सम्पत्ति खंगालने में जुटा प्रशासन, चल सकता है बुलडोजर

2 months ago
खूनी संघर्ष में तीन की मौत के बाद 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, उझानी के तीन युवक गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

खूनी संघर्ष में तीन की मौत के बाद 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, उझानी के तीन युवक गिरफ्तार

2 months ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!