ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, May 21, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

पेट्रोल पम्प मैनेजर से लूट का खुलासा, दो महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार

by Badaun Today Staff
July 22, 2019
in बदायूं
A A
पेट्रोल पम्प मैनेजर से लूट का खुलासा, दो महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

बदायूं। पेट्रोल पम्प मैनेजर से लूट के मामले में आज सोमवार पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है। रविवार देर रात मुठभेड़ ने पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार का कर लिया था। इस मुठभेड़ के दौरान गिरोह का सरगना और एक दारोगा गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने पूछताछ के बाद के मिर्ची गिरोह के बाकी सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लूटी हुई रकम में से 12.60 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं।

ADVERTISEMENT

एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस को रविवार रात बदमाशो की लोकेशन कुरऊ गांव में मिली। बदमाशों को पकड़ने के लिए मौके पर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायर कर दिया। पुलिस ने भी जबावी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में अशोक श्रीवास्तव निवासी गांव अढ़ौली कोतवाली उझानी, हाल निवासी प्रोफेसर कालोनी बदायूं समेत जवाहरपुरी निवासी अनुपम पाठक, ब्राह्मपुर का नितिश सक्सेना व गन्ना दफ्तर के पास का निवासी राहुल सिंह को दबोच लिया। मुठभेड़ के दौरान अशोक के पैर में गोली लगी। वहीं दारोगा हरसिंह पाल भी गोली से घायल हो गए। घायल बदमाश और दरोगा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पूछताछ में अशोक ने लूटी रकम घर पर परिजनों के पास होने की बात कुबूल की। उसके घर पर दबिश देकर पिता बनवारी लाल, भाई सोनू, मां उर्मिला देवी और पत्नी प्रीति को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने 12 लाख 60 हजार रुपये बरामद कर लिए। बाकी के 90 हजार रुपये लुटेरों व उनके परिजन खर्च कर चुके थे। पुलिस ने लूट में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल, 3 तमन्चे, 315 बोर  के 6 जिन्दा, 02 खोखा कारतूस और एक हार पीली धातु बरामद किया है। मिर्ची गिरोह के सरगाना अशोक श्रीवास्तव के खिलाफ जिले के अलग अलग थानों में 13, अनुमप पाठक पर 3, नितीश सक्सेना पर 3 और राहुल सिंह के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज है।

गौरतलब है कि 15 जुलाई को बरेली रोड पर दास काॅलेज के सामने स्थित अनेजा ग्रुप के पंजाब आटो मोबाइल्स पेट्रोल पंप के मैनेजर नरेंद्र कुमार पर मिर्ची पाउडर डाला तमंचे के बल पर 13 लाख लूट लिए थे। इस घटना के बाद एडीजी अविनाश चंद्र ने मुआयना किया था।

इनकी हुई गिरफ्तारी:

1- अशोक श्रीवास्तव पुत्र बनवारी लाल निवासी प्रोफेसर कॉलोनी थाना कोतवाली बदायूं।
2- अनुपम पाठक पुत्र राजेन्द्र पाठक निवासी रोजा के पास जवाहरपुरी थाना सिविल लाइन बदायूं।
3- नितिश सक्सेना पुत्र अनिल सक्सेना निवासी रजी चौक ब्रह्मपुर थाना कोतवाली बदायूं।
4- राहुल सिंह पुत्र हरनन्दन सिंह निवासी गन्ना दफ्तर के पास थाना सिविल लाइन बदायूं।
5- सोनू पुत्र बनवारी लाल निवासी अढोला थाना उझानी बदायूं।
6- बनवारी लाल पुत्र नन्नूराम निवासी अढोला थाना उझानी बदायूं।
7- उर्मिला देवी पत्नी बनवारी लाल निवासी अढोला थाना उझानी बदायूं।
8- प्रीति पत्नी अशोक श्रीवास्तव निवासी प्रोफेसर कॉलोनी थाना कोतवाली बदायूं।
ShareTweetSend
Previous Post

तांत्रिक ने चचेरे भाई को बताया चोर, आहत युवक ने की आत्महत्या

Next Post

उझानी में नही थम रही चोरी की वारदात, एक और घर को बनाया निशाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!