ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 17, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

कछला में चलती ट्रेन का इंजन बोगी से अलग हुआ, बरेली से कासगंज जा रही थी ट्रेन, यात्री हुए परेशान

by Badaun Today Staff
January 30, 2023
in कछला
A A
कछला में चलती ट्रेन का इंजन बोगी से अलग हुआ, बरेली से कासगंज जा रही थी ट्रेन, यात्री हुए परेशान
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

कछला। बरेली सिटी से कासगंज की तरफ जा रही बरेली सिटी-कासगंज एक्सप्रेस रविवार रात कछला ब्रिज स्टेशन पर कपलिंग टूट जाने से दो हिस्सों में बंट गई। ट्रेन के बोगी स्टेशन पर रह गयीं और इंजन आगे निकल गया। अच्छी बात यह रही है कि ट्रेन में बैठे यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं। ट्रेन डेढ़ घंटे से लेट होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

ADVERTISEMENT

रविवार रात बरेली सिटी-कासगंज एक्सप्रेस 05338 अपने निर्धारित समय पर कासगंज को रवाना हुई थी। करीबन साढ़े 7 बजे वह कछला ब्रिज पहुंची ही थी कि अचानक इंजन और बोगियों को जोड़ने वाले कपलिंग टूट गई। बताया जाता है कि ट्रेन के मुख्य इंजन के पीछे खराब (डेड) इंजन को जोड़ दिया गया था। जिसको कासगंज के नगरिया तक जाना था। इससे पहले ही कछला ब्रिज स्टेशन पर गाड़ी जैसे ही धीमी हुई वैसे ही खराब इंजन की कपलिंग टूट गयी। जिससे इंजन बोगियो को छोड़कर आगे गंगा ब्रिज पर पहुंच गया।

मुख्य इंजन के चालक को जब इसका आभास हुआ तो वह खराब इंजन को लेकर नगरिया चला गया, इसके बाद उसे छोड़कर वापस लौटा। इस दौरान करीबन डेढ़ घंटे तक ट्रेन कछला ब्रिज स्टेशन पर खड़ी रही। बाद में इंजन और बोगियों को जोड़कर ट्रेन को कासगंज रवाना किया गया।

यात्रियों को लगा भूकंप आ गया
अचानक कपलिंग टूटने के बाद यात्रियों तेज झटका महसूस हुआ। यात्रियों में अफरातफरी मच गयी और सभी ट्रेन से बाहर आ गए। बदायूं से कासगंज जा रहे रामऔतार ने बताया कि एकबारगी तो लगा जैसे भूकंप आया हो। वहीं सरताज अली ने बताया कि वो अपने साथियों के साथ बदायूं से कासगंज जा रहे थे, उन्हें रात में 11:40 पर गुजरात के लिए ट्रेन पकडनी है लेकिन ट्रेन खराब होने की वजह से देरी हो रही है।

यात्रियों ने जताई नाराजगी
महिला यात्री गजाला ने बताया कि वो अपने बच्चों के साथ बदायूं से कासगंज जा रही थी, ट्रेन खराब हुए एक घंटा से ज्यादा वक्त बीत गया है, स्टेशन पर जवाबदेही के लिए कोई नहीं है। वहीं बरेली से कासगंज जा रहे शैलेश ने बताया कि रेलवे की लापरवाही की वजह से यात्री परेशान हो रहे हैं, यात्रियों की बात सुनने के लिए स्टेशन पर कोई जिम्मेदार नहीं है।

टल गया बड़ा हादसा
बरेली सिटी-कासगंज एक्सप्रेस के इंजन की कपलिंग जिस कछला ब्रिज स्टेशन पर टूटी उससे गंगा ब्रिज की दूरी करीबन 100 मीटर है। गनीमत है कि इंजन आगे निकल जाने के बाद बोगियां स्टेशन पर ही रह गयीं, अगर बोगियां गंगा ब्रिज पर पहुँचती तो बड़ा हादसा हो सकता है। करीबन डेढ़ घंटे तक ट्रेन का गंगा ब्रिज पर खड़े होना भी यात्रियों के लिए किसी खौफनाक मंजर से कम नहीं होता।

घटनाक्रम पर पीआरओ पूर्वोत्तर रेलवे मंडल राजेंद्र कुमार ने बताया कि कछला में ट्रेन में जुड़े डेड इंजन की कपलिंग टूट गयी थी। जिससे बोगी छोड़कर आगे निकल गया। चालक ने खराब इंजन को नगरिया रेलवे स्टेशन पर छोडा और वापस आकर ट्रेन को लेकर कासगंज को रवाना हुआ। इस दौरान ट्रेन 90 मिनट लेट रवाना हुई।

ShareTweetSend
Previous Post

उझानी नगर पालिका के सफाई नायक के साथ विवाद, लिपिक समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Next Post

पीएम आवास की किस्त खाते में आते ही प्रेमी संग फरार हो गईं चार पत्नियां, पतियों ने की दूसरी किस्त रोकने की मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!