ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Thursday, November 30, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

कछला पहुँची एक्सपिडिशन टीम, गंगा को स्व्च्छ बनाने का आव्हान

Vishal Maheshwari by Vishal Maheshwari
October 17, 2019
कछला पहुँची एक्सपिडिशन टीम, गंगा को स्व्च्छ बनाने का आव्हान
Share on FacebookShare on Twitter

कछला (बदायूं)। भारत सरकार की गंगा एक्सपीडिशन टीम गंगा को पुराने स्वरूप में लाने का संदेश देने के लिए कछला के भागीरथ घाट पर पहुंची। सभी सदस्यों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

गंगा एक्सपिडिशन टीम 10 अक्टूबर से देवप्रयाग से गंगा संरक्षण अभियान शुरू करते हुए आज मंगलवार को कछला के भागीरथ घाट पर पहुंची। गंगौत्री से गंगासागर तक की इस यात्रा में 34 पड़ाव हैं। टीम में जल, थल तथा वायु सेना के नौ अधिकारियों समेत 16 सदस्य हैं। नवागत जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी निशा अनंत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने टीम का स्वागत करते हुए जिले में गंगा संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

कछला के राधेलाल इंटर कॉलेज, टीथोनस और एचपी इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने गंगा संरक्षण, स्वच्छता का संदेश देते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम, लघु नाटक प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोह लिया।

गंगा एक्सपिडिशन टीम ने कार्यक्रम में यात्रा के अनुभवों को लोगों के साथ साझा किया। गंगा एक्सपिडिशन अभियान के प्रमुख विंग कमांडर परमवीर सिंह बताया कि यह उनकी तीसरी गंगा यात्रा है। गंगा को बचाने के लिए पहली यात्रा गंगोत्री तक 2013 मे की थी। इसके बाद तैरते हुए 2015 में यात्रा की थी। उन्होने जगह जगह रुककर लोगों को मां गंगा को बचाने की शपथ दिलाई है। यह जल संपर्क जन संपर्क अभियान है। लोगों को जल से जोड़ना है। लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक हुए हैं।

वहीं रोटरी क्लब के मंडल अध्यक्ष किशोर कटरू के नेतृत्व में रोटरी क्लब ऑफ़ बदायू सेंट्रल, रोटरी क्लब उझानी क्लासिक, रोटरी क्लब बिसौली, रोटरी क्लब कासगंज ने गंगा एक्सपिडिशन टीम का स्वागत कर भोजन की व्यवस्था की गयी। इस दौरान उझानी नगर अध्यक्ष सुमित माहेश्वरी, सचिव विवेक वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष अनुराध धींगडा मौजूद रहे।

इस अवसर पर विंग कमाण्डर परमवीर सिंह, स्क्वाड्रन लीडर दीप्ति बी कोस्ठी, सर्जेन्ट श्रीहरि सरिपल्ली एवं सर्जेन्ट जॉनी वी जे, पी.ओ. विकेस कुमार इण्डियन नेवी, हवलदार राजेश कुमार, हवलदार देवेन्द्र सिंह, करपोरल अमरेन्द्र वत्स, विकी टोकस, एनडीआरएफ के सदस्यगण, ऑफिसर एवं सिपाही, राष्ट्रीय वन्यजीव संस्थान देहरादून के सदस्यगण, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टाक्सिकोलोजी रिसर्च लखनऊ के सदस्यगण, राष्ट्रीय एवं राज्य स्वच्छ गंगा मिशन के सदस्यगण मौजूद रहे।

वहीं वुधवार सुबह गंगा एक्सपीडिशन टीम अपने अगले पड़ाव पर रवाना हो गयी। इस दौरान वाराणसी यूनिट की एनडीआरएफ टीम भी उनके साथ थी। टीम के सदस्यों ने ‘हर हर गंगे, निर्मल गंगे’ के जयघोष के साथ अपनी यात्रा शुरू की। इस दौरान डीप्टी कमांडर आरपी भारती, इंस्पेक्टर विनीत कुमार, एसआई जितेन्द्र सिंह यादव, हेडकांस्टेबल प्रीतम सिंह, कन्हई सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, कांस्टेबल अफसार हुसैन, अंकित कुमार, ओमवीर सिंह राणा, दीपेन्द्र सिंह, लोकेश चौहान, रुपेश कुमार और सुखा सिंह मौजूद रहे।

ShareTweetShareSend
Previous Post

गायत्री महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने दी आहुति

Next Post

व्यापारी व माफियाओं से खरीदा धान तो होगी कार्यवाही- डीएम

Related Posts

कछला में हाइवे पर वाहनों से अवैध वसूली कर रहे दबंग, नहीं देने पर करते हैं मारपीट
कछला

कछला में हाइवे पर वाहनों से अवैध वसूली कर रहे दबंग, नहीं देने पर करते हैं मारपीट

3 months ago
कछला में गंगा आरती करने वाले विभु ने पास किया नीट एग्जाम, धोनी की तरह रहते हैं कूल
कछला

कछला में गंगा आरती करने वाले विभु ने पास किया नीट एग्जाम, धोनी की तरह रहते हैं कूल

6 months ago
गर्भवती को निजी क्लीनिक में ले गयी आशा वर्कर, माँ-बच्चे दोनों की मौत
कछला

गर्भवती को निजी क्लीनिक में ले गयी आशा वर्कर, माँ-बच्चे दोनों की मौत

8 months ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!