ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Friday, March 31, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

माघ पूर्णिमा पर भागीरथ घाट पर लगी आस्था की डुबकी

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
February 19, 2019
माघ पूर्णिमा पर भागीरथ घाट पर लगी आस्था की डुबकी
Share on FacebookShare on Twitter

कछला। माघ पूर्णिमा पर कछला भागीरथ घाट श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। ऐसे में घाट की छटा ही निराली दिखी। पूर्णमासी के चलते बस एवं अन्य वाहनों में भी खासी भीड़ रही। जिससे जाम की स्थिति भी बनी रही।

माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर हजारों लोगों ने भागीरथ घाट पर आस्था की डुबकी लगाई। भोर होते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। सुबह नौ बजे तक घाट श्रद्धालुओं से भर गया। श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान के बाद  पूजन-अर्चन कर परिवार की खुशी के लिए कामना की। गरीबों को दान दिया। ऐसी मान्यता है माघी पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु स्वयं गंगा नदी में स्नान करने आते हैं। इसलिए जो भी माघी पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान करता है उसको सभी तरह के पुण्य लाभ मिलते हैं। पद्मपुराण के अनुसार बाकी के महीनों में जप, तप और दान से भगवान विष्णु उतने प्रसन्न नहीं होते जितने कि वे माघ मास में स्नान करने से होते हैं। माघ मास स्नान के आलावा दान का विशेष महत्व है। दान में तिल, गुड़ और कंबल का विशेष पुण्य है।

पुराणों में माघी पूर्णिमा के बारे में लिखा है कि इस दिन भगवान विष्णु स्वयं गंगाजल में विराजमान रहते हैं। धर्मराज युधिष्ठिर ने भगवान श्रीकृष्ण से पूछा कि संवत्सर में कौन-कौन सी तिथियां स्नान-दान में अधिक पुण्यप्रद हैं। तब जवाब में कृष्ण ने कहा, ‘माघ पूर्णिमा, वैशाख और कार्तिक पूर्णिमा समान ही फल प्रदान करती है।’

माघ पूर्णिमा के चलते कछला-उझानी मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। हाईवे पर दूर तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस प्रशासन को जाम खुलने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

ShareTweetShareSend
Previous Post

आतंकी हमले से जिले भर में आक्रोश, हर आंख हुई नम

Next Post

चाकू से गोद युवक की हत्या, एक माह पहले भी मारी थी गोली

Related Posts

आधी रात में जागा प्रशासन, दफनाने की बजाए गोवंश पर डाला रेत, कुत्तों ने फिर नोचा
कछला

आधी रात में जागा प्रशासन, दफनाने की बजाए गोवंश पर डाला रेत, कुत्तों ने फिर नोचा

2 weeks ago
कछला गंगा घाट पर गोवंशो की मौत, शवों को नोच रहे कुत्ते और कौवे, कई कंकाल भी मिले
कछला

कछला गंगा घाट पर गोवंशो की मौत, शवों को नोच रहे कुत्ते और कौवे, कई कंकाल भी मिले

2 weeks ago
कछला में गंगा में डूबे MBBS के पांच छात्र, तीन लापता
कछला

गंगा में थम रहीं हैं सांसे, कई हादसों के बाद भी सुरक्षा के नहीं हुए इंतजाम

1 month ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!