ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Friday, March 31, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

उझानी में परिवार को डेढ़ घंटे बंधक बनाकर लाखों की लूट, गन प्वाइंट हुई वारदात

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
January 13, 2023
उझानी में परिवार को डेढ़ घंटे बंधक बनाकर लाखों की लूट, गन प्वाइंट हुई वारदात

घटना के बाद घर में जुटी महिलाएं

Share on FacebookShare on Twitter

उझानी। नगर में बीती रात नकाबपोश बदमाशों ने असलहे के बल पर परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने परिवार को करीब डेढ़ घंटे तक गन पॉइंट पर परिवार को बंधक बनाए रखा। पीड़ित ने रात में ही घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

मूलरूप से मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव गुलड़िया निवासी अजय साहू पुत्र धर्मपाल साहू अपनी पत्नी और बच्चे के साथ दो साल से नगर के मोहल्ला अहीरटोला में रहते हैं। यहाँ उनकी किराने की दुकान है, साथ ही बेसमेंट में परिवार रहता है। गुरूवार की रात में करीबन 2 बजे जब पूरा परिवार सोया हुआ था, तभी चार बदमाश सीढी से चढ़कर छत के रास्ते घर में घुस गए और असलहों का भय दिखाकर शांत रहने को कहा। इसके साथ ही शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। पूरी वारदात के दौरान दो बदमाशों ने दंपत्ति को बेसमेंट में बंधक बनाए रखा।

किराना स्टोर से भी भर लिया सामान
बदमाशों ने अजय साहू की पत्नी अल्का को गन प्वाइंट पर लेकर अलमारी की चाबियां मांगी और लूटपाट शुरू कर दी। बदमाशों ने घर से एक 43 इंची एलईडी, 1 जोड़ी पाजेब, 2 जोड़ी कुंडल, एक सोने की चैन, 7 चांदी के सिक्के, 60 हजार रुपए नकद समेट लिया। पीड़ित अजय साहू ने बताया कि बदमाशों ने बेसमेंट से दो खाली कट्टे उठाए और उसमे किराना स्टोर से साबुन, सिगरेट, दाल, आटा, टूटपेस्ट जैसा सामान भी भर लिया।

निर्माणाधीन मकान की सीढी लगाकर छत पर चढ़े बदमाश
बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने के लिए पड़ोस के निर्माणाधीन मकान में पड़ी एक लकड़ी की सीढी का सहारा लिया। इसी सीढ़ी के जरिए बदमाश घर की छत पर पहुँचे, यहाँ उन्होंने इत्मीनान से ताला तोडा और वहां से मकान की सीढ़ियों के जरिए बेसमेंट में पहुंचकर परिवार को बंधक बना लिया। वारदात के करीबन डेढ़ घंटे बाद बदमाश घर के पिछले दरवाजे से भाग गए। अजय के मुताबिक बदमाशों ने धमकी दी कि हमारे जाने तक हिलना नहीं है वरना गोली मार देंगे। बदमाशों के जाने के 15 मिनट बाद अजय ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार, एसआई राहुल पुंडीर पहुँच गए। सीओ शक्ति सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही पीड़ित परिवार से बातचीत की। उन्होंने कोतवाली पुलिस को घटना का पर्दाफाश करने का निर्देश दिया। घटना के बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

ShareTweetShareSend
Previous Post

खूनी संघर्ष में तीन की मौत के बाद 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, उझानी के तीन युवक गिरफ्तार

Next Post

उझानी में सुरेश प्रधान की अवैध सम्पत्ति खंगालने में जुटा प्रशासन, चल सकता है बुलडोजर

Related Posts

निःशुल्क नेत्र चिकित्सा व जांच शिविर का लिया लाभ
उझानी

निःशुल्क नेत्र चिकित्सा व जांच शिविर का लिया लाभ

2 weeks ago
उझानी में घर में घुसकर किशोरी के साथ छेड़छाड़
उझानी

कनपटी पर तमंचा रखकर भैंस ले गए बदमाश, तीन गांवों से 7 भैंस चोरी

3 weeks ago
उझानी में सटोरियों से लोग हुए परेशान, पुलिस से शिकायत करने पर किया कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला
उझानी

उझानी में सटोरियों से लोग हुए परेशान, पुलिस से शिकायत करने पर किया कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला

4 weeks ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!