ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, June 15, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

बिसौली में पिकअप हादसे में घायल किसान ने दम तोड़ा, अब तक 5 की मौत

by Badaun Today Staff
June 2, 2024
in बिसौली
A A
बिसौली में पिकअप हादसे में घायल किसान ने दम तोड़ा, अब तक 5 की मौत
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

बिसौली(बदायूं)। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पैगा भीकमपुर में शनिवार दोपहर को हुए भीषण हादसे में घायल एक और किसान की मौत हो गयी है। हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को इस हादसे का शिकार हो चुके चारों किसानों के शवों का रात में पोस्टमॉर्टम कराया गया। रविवार सुबह गांव में एक साथ चार अर्थियां उठीं तो हर किसी की आंखें नम हो गईं।

ADVERTISEMENT

शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे ग्राम पैगा भीकमपुर निवासी ब्रहमपाल, रामप्रकाश, ज्ञानचंद्र, धनपाल, रामवीर (45) और नेत्रपाल (36) समेत कई लोग पीपल के पेड़ के नीचे चबूतरे पर बैठे थे। सभी लोग पेड़ की छांव का आनंद लेते हुए आपस में बातें कर रहे थे। उसी दौरान आंवला की ओर से तेज रफ्तार आई पिकअप चबूतरे से टकरा गई, जिसकी चपेट में आने से रामप्रकाश, ज्ञानचंद्र और धनपाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ब्रहमपाल, रामवीर और नेत्रपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। देर रात नेत्रपाल को सैफई रेफर कर दिया गया। परिवार वाले उसे लेकर कासगंज ही पहुंचे थे। रास्ते में उसकी भी मौत हो गई।

वही सड़क हादसे में मारे गए चार लोगों का पोस्टमार्टम रात में ही करा दिया गया। सुबह तक परिवार वाले उनके शवों को लेकर गांव पहुंच गए। गांव के ही शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। अब नेत्रपाल के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके बाद उनके शव का अंतिम संस्कार होगा।

ग्रामीणों ने चालक को पीटा
वहीं शनिवार को घटना से आक्रोशित भीड़ ने पिकअप चालक सहसवान के नंगलाचोई निवासी करन सिंह को पकड़ लिया और उसे बुरी तरह पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल उसे भीड़ से बचाया। इसके बाद परिजनों समेत गांव वाले आर्थिक मदद की मांग को लेकर जाम लगाकर बैठ गए। साढ़े पांच घंटे बाद अफसरों के समझाने पर भीड़ रास्ते से हटी और शव पुलिस को सौंप दिए गए। एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि चालक को झपकी आने से हादसा हुआ।

ShareTweetSend
Previous Post

बच्चा न होने पर पति ने पत्नी को मारी गोली

Next Post

20 हजार की रिश्वत लेते सिपाही गिरफ्तार, दरोगा के खिलाफ भी केस दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!