ADVERTISEMENT
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, May 21, 2025
  • Login
Badaun Today
ADVERTISEMENT
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

20 हजार की रिश्वत लेते सिपाही गिरफ्तार, दरोगा के खिलाफ भी केस दर्ज

by Badaun Today Staff
June 21, 2024
in अपराध, बदायूं
A A
20 हजार की रिश्वत लेते सिपाही गिरफ्तार, दरोगा के खिलाफ भी केस दर्ज
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

बदायूं। एंटी करप्शन टीम ने कादरचौक थाने में 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। इस मामले में कांस्टेबल समेत दरोगा के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। फिलहाल टीम सिपाही को लेकर बरेली रवाना हो गई है, आरोपी सिपाही को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ADVERTISEMENT

कादरचौक क्षेत्र के कादर बाड़ी के रहने वाले लायक अली ने बताया कि उनके बेटे के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत हुई थी। मामले में समझौता हो गया। इसके बाद भी पूरी तरह से मामले को खत्म करने के बदले दरोगा और सिपाही 20 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। इसी बीच लायक ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन के अधिकारियों से की। इसके बाद एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार दोपहर कादरचौक थाने के बाहर आकर जाल फैला दिया। जैसे ही रुपये देने वाला व्यक्ति कादरचौक थाने पहुंचा और उसने आंगतुक कक्ष में हेड कांस्टेबल प्रवेंद्र को 20 हजार रुपये दिए, उसी वक्त एंटी करप्शन टीम ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। उसे उझानी थाने ले जाया गया है।

दरोगा महेश कुमार को भी बनाया गया आरोपी
बताया जा रहा है कि उस दौरान एसओ उदयवीर सिंह अपने आवास पर खाना खाने गए थे। एंटी करप्शन टीम हेड कांस्टेबल और सह आरोपी एसआई महेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। आरोप है कि जब प्रवेंद्र कुमार कादरबाड़ी में तहरीर की जांच करने के लिए गया था, तब उसके साथ दरोगा महेश कुमार भी था और दोनों ने मिलकर 50 हजार रुपये मांगे थे। इसलिए दोनों को आरोपी बनाया गया है।

सीओ एंटी करप्शन यशपाल सिंह ने बताया कि काशीनाथ उपाध्याय के साथ टीम ने बदायूं के कादर चौक थाना परिसर में रिश्वत लेने वाले दरोगा महेश कुमार और थाना कादर चौक बदायूं में तैनात हेड कांस्टेबल प्रवेन्द्र कुमार निवासी ग्राम नगलिया शाहपुर थाना सोनकपुर, मुरादाबाद को दोपहर साढ़े 12 बजे रंगे हाथ पकड़ लिया। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।

ShareTweetSend
Previous Post

बिसौली में पिकअप हादसे में घायल किसान ने दम तोड़ा, अब तक 5 की मौत

Next Post

आधी रात फोन कर युवक ने की शराब की डिमांड, बरेली सांसद छत्रपाल बोले- दिल्ली से भिजवाता हूं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Facebook

Advertisement

Currently Playing
Badaun Today

©2024 BadaunToday

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
    • बिल्सी
    • शेखूपुर
    • सहसवान
    • दातागंज
    • बिसौली
  • बदायूं
  • उझानी
  • गांव की बात
  • विशेष
  • धर्म दर्शन
  • अपराध
  • हमारा कानून

©2024 BadaunToday

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!