ADVERTISEMENT
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Wednesday, June 7, 2023
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • बदायूं
  • उझानी
  • दातागंज
  • कछला
  • बिल्सी
  • सहसवान
No Result
View All Result
Badaun Today
No Result
View All Result

लॉकडाउन में घर जाने को निकले प्रवासी मजदूर हुए हादसे का शिकार, एक दर्जन घायल

Badaun Today Staff by Badaun Today Staff
April 25, 2021
लॉकडाउन में घर जाने को निकले प्रवासी मजदूर हुए हादसे का शिकार, एक दर्जन घायल
Share on FacebookShare on Twitter

उझानी (बदायूं)। बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच लॉकडाउन में घर जाने के लिए निकले मजदूरों से भरा एक कैंटर हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गया। हादसा होने के बाद घायलों को पुलिस की मदद से सीएचसी लाया गया जहाँ से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रवाना कर दिया गया।

हादसा मुजरिया थाना क्षेत्र के गाँव तिगौडा में हुआ। हरियाणा में कोरोना बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच लॉकडाउन को देखते हुए कैंटर सवार दो दर्जन प्रवासी मजदूर यूपी के जनपद शाहजहांपुर जा रहे थे। रविवार सुबह करीबन 9 बजे कैंटर की भिडंत भूसा से लदी ट्रैक्टर-ट्राली से हो गयी। दोनों वाहनों की भिडंत में कैंटर मौके पर ही पलट गया जिसमे सवार 6 लोग गंभीर घायल हो गए वहीं कुछेक को मामूली चोटें आई हैं। घायलों में शाहजहांपुर के बकेनिया निवासी रिंकी 25 पत्नी विनोद, गंगोरा निवासी सरजू 35 पुत्र गंगासहाय, नन्ही देवी 30 पत्नी सरजू, धनगढ़ निवासी स्वाति 3 पुत्री अतर सिंह शामिल हैं।

उधर ट्रैक्टर-ट्राली सवार उझानी कस्बे के गद्दी टोला निवासी जावेद 35 पुत्र अच्छन, असलम 40 पुत्र नत्थू भी घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँच गयी और घायलों को उझानी सीएचसी में भर्ती करवाया गया। जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

ShareTweetShareSend
Previous Post

जनपद में 383 कोरोना मरीज मिलने से हड़कंप

Next Post

नलकूप पर मिला व्यक्ति का शव, आत्महत्या की आशंका

Related Posts

यूहीं ही नहीं हुई पूर्व सभासद सतेन्द्र गुप्ता की मौत
उझानी

यूहीं ही नहीं हुई पूर्व सभासद सतेन्द्र गुप्ता की मौत

1 week ago
उझानी में नगर पालिका अध्यक्ष और 25 सभासदों ने ली शपथ
उझानी

उझानी में नगर पालिका अध्यक्ष और 25 सभासदों ने ली शपथ

2 weeks ago
उझानी में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स मशाल का हुआ स्वागत
उझानी

उझानी में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स मशाल का हुआ स्वागत

3 weeks ago

Discussion about this post

Advertisement

Follow on youtube

https://youtu.be/cF9YrQ_aa5M
Badaun Today

© 2021 Badaun Today

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • जिला बदायूं
  • बदायूं
  • उझानी
  • सहसवान
  • बिल्सी
  • दातागंज
  • राजनीति
  • विशेष

© 2021 Badaun Today

Login to your account below

Forgotten Password?

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!